लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Update: कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol-Diesel Price on April 13: आज 13 अप्रैल को कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी उछाल आया है और अब यह फिर से 100 डॉलर के पार निकल चुका है. एक तरफ ब्रेंट क्रूड की कीमत 7 परसेंट बढ़कर 102.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी क्रूड ने भी 8 परसेंट की तेजी दिखाते हुए 104.24 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर पहुंच गया है. तेल की कीमतों में यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर बात नहीं बनने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की ट्रंप की धमकियों के बीच आया है.  

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना तुरंत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के आने-जाने पर रोक लगा देगी. दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 21 घंटे तक चली शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नाकेबंदी का ऐलान कर दिया, जो अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार आज 14:00 GMT से प्रभावी हो जाएगा.

पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्राेल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
हैदराबाद 107.41 रुपये 95.65 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
लखनऊ  94.65 रुपये 87.76 रुपये
पोर्ट ब्लेयर  82.46 रुपये 78.05 रुपये

क्यों क्रूड ऑयल में उछाल के बाद स्थिर हैं कीमतें? 

अंतराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद सरकार और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है ताकि महंगाई काबू में रहे.

सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की भारी कटौती भी की है ताकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के असर को कम किया जा सके. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगने वाली 10 रुपये की ड्यूटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. 

यहां ध्यान रखने वाली बात है कि इस कटौती का लाभ सीधे तौर पर ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है, बल्कि इसका इस्तेमाल IOCL, BPCL जैसी तेल कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए किया गया है ताकि वे कीमतों को न बढ़ा सके. 

ये भी पढ़ें:

PNG Connection: सिलेंडर के झंझट से मिलेगी मुक्ति, PNG पाइपलाइन से हर घर पहुंचेगी गैस, सरकार ने बना लिया प्लान 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment