लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिनों में तीसरा झटका, फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत; जानें मुंबई से पटना तक के रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol-Diesel Rate Today on May 23: आज शनिवार, 23 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं. यह मई के महीने में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 15 मई से ही सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का असर धीरे-धीरे ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है.

10 दिनों के अंदर ईंधन की कीमतों में हुई इस तीसरी बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 87 पैसा प्रति लीटर और महंगा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत में  91 पैसे की और बढ़ोतरी की गई है. इस ताजा बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि 92.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. 

शहरवार पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 99.51 रुपये 92.49 रुपये
मुंबई 108.49 रुपये 95.02 रुपये
चेन्नई 105.31 रुपये 96.98 रुपये
कोलकाता 110.64 रुपये 97.02 रुपये
बेंगलुरु 108.09 रुपये 98.00 रुपये
हैदराबाद 112.81 रुपये 100.94 रुपये
लखनऊ 99.26 रुपये 92.30 रुपये
नोएडा 99.51 रुपये 91.93 रुपये
पटना 110.47 रुपये 95.58 रुपये

अब तक कितनी बढ़ाई जा चुकी है कीमत?

अमेरिका-ईरान में जंग और मिडिल-ईस्ट में तनाव के चलते वैश्विक बाजारों में ब्रेंट क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है. इसके दबाव में आकर तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने इस महीने कुल तीन बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 4.80 रुपये से 5.00 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. यानी कि महज 10 दिनों के अंदर कीमतें फिर से बढ़ाई गई हैं. यह देश की आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है. 

15 मई 2026- पहली बार सीधे 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई.

19 मई 2026- दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए. 

23 मई 2026- आज तीसरी बार फिर करीब 90 पैसे का इजाफा किया गया.

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Hike: मई में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी के बजट पर बढ़ा दबाव 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment