लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol Crisis: ईरान युद्ध के बीच 4 लीटर पेट्रोल की जमाखोरी, कोर्ट ने भेज दिया जेल, जुर्माना भी लगाया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग ने एक तरफ जहां तेल सप्लाई दुनिया भर में ठप सी पड़ गई है तो वहीं अन्य देशों को इन प्राकृतिक ईंधन की कमी से जूझना पड़ रहा है. ऐसे में वहां की सरकारें सख्त कदम उठा रही हैं. वहीं, पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते अब जमाखोर इसका फायदा उठा रहे हैं. ईंधन की जमाखोरी के आरोप में श्रीलंका में एक व्यक्ति को 21 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है.    

चार लीटर पेट्रोल की जमाखोरी के मामले में जेल

पूरा मामला उत्तर पश्चिमी श्रीलंका का है. यहां एक शहर में चार लीटर पेट्रोल की जमाखोरी के आरोप में व्यक्ति को 21 दिन की सजा सुनाई गई है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद श्रीलंका ने ईंधन की जमाखोरी पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया था. इसी सिलसिले में कार्रवाई करते हुए उत्तर पश्चिमी प्रांत के निकवेरतिया शहर के रहने वाले 48 साल के लसंथा कुमारा बालसूरिया ने गुरुवार को अदालत की सुनवाई के दौरान अपना जुर्म कबूल लिया. 

अदालत से क्या बोला आरोपी?

लसंथा ने अदालत को बताया कि उसने जो ईंधन जमा किया था, उसका इस्तेमाल वह अपने दिवंगत माता पिता की सालाना धार्मिक रस्म के लिए आसपास की सफाई करने में करने वाला था. आरोपी का नाम बालसूरिया है. उसे जज ने चार लीटर पेट्रोल की जमाखोरी के लिए 21 दिन की सजा सुनाई. उसपर 1500 श्रीलंकाई रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया.

ईंधन को लेकर सख्त श्रीलंका की सरकार
 
श्रीलंका सरकार ने 15 मार्च को ईंधन की QR कोड आधारित राशनिंग व्यवस्था शुरू की थी. ऊर्जा मंत्रालय की मानें तो इस व्यवस्था तहत कारों को हर हफ्ते 15 लीटर, बसों को हर हफ्ते 60 लीटर लेने की अनुमति है. 

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई की थी. इसके बाद तनाव और बढ़ गया, जंग ने भयानक रूप ले लिया. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई बड़े नेता मारे गए. ईरान के जवाबी हमले के बाद से यह युद्ध पूरे खाड़ी इलाके में फैल गया है. इस युद्ध के वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. यह कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. 

यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी और मैं निपट लेंगे…’, ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में अमेरिका से ईरान की बातचीत क्यों हुई फेल? तेहरान ने दिया जवाब, कहा- होर्मुज पर कंट्रोल…

US Iran Peace Talks Failed: पाकिस्तान में पीस टॉक के बीच ट्रंप को कॉल करते रहे जेडी वैंस, खुद बताया कितनी बार हुई बात?

हॉर्मुज में US के दो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, आखिर कैसे जहाज, ड्रोन और हेलीकॉप्टर समुद्र में छुपी बारूदी सुरंगे हटाएंगे

‘भरोसा नहीं’, अमेरिका से बातचीत फेल होने पर ईरान संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने जानें क्या कहा?

US Iran Peace Talks In Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच क्यों आसान नहीं समझौता, पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने दिया जवाब

Leave a Comment