लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pbks Vs Srh:पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज, Ipl में 10वीं बार हासिल किया 200+ का लक्ष्य; श्रेयस चमके – Ipl 2026 Pbks Vs Srh Result: Punjab Kings Vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table Update

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब की टीम इस तरह टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। 

हैदराबाद के खिलाफ सबसे सफल रन रेज 

पंजाब ने इस तरह आईपीएल में अपने इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया है। इससे पहले टीम ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2014 में टीम ने 206 रनों का लक्ष्य हासिल किया था जो उसका इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज था। पंजाब ने आईपीएल में 10वीं बार 200+ रनों का लक्ष्य चेज किया है जो किसी भी टीम की तुलना में सर्वाधिक है। इस मामले में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है जिसने छह बार आईपीएल में 200+ का लक्ष्य हासिल किया है। 

पंजाब के लिए श्रेयस ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। वहीं, प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने तीन विकेट झटके, जबकि हर्ष दुबे को एक सफलता मिली।

शुरुआती छह ओवर में सनराइजर्स का दिखा दम

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक और हेड ने सनराइजर्स को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से पंजाब के गेंदबाजों पर प्रहार शुरू कर दिए। इस दौरान हेड से ज्यादा अभिषेक आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आए। अभिषेक ने 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद हेड ने भी हाथ खोले और जैवियर बार्टलेट को निशाने पर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए। यह आईपीएल में पावरप्ले का तीसरा सर्वोच्च है।

पावरप्ले समाप्त होने के बाद श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह को गेंद सौंपी। शशांक ने एक ही ओवर में अभिषेक और हेड दोनों को आउट कर सनराइजर्स की रन गति पर लगाम लगाई। शशांक ने पहले हेड को आउट किया जो 23 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। हेड और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अभिषेक भी शशांक की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक 28 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।

पंजाब ने की जोरदार वापसी

हेड और अभिषेक के आउट होने के बाद सनराइजर्स की रन गति धीमी पड़ गई। पंजाब के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की। एक समय लग रहा था कि सनराइजर्स की टीम 300 के करीब का स्कोर खड़ा कर लेगी, लेकिन सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद उसकी बल्लेबाजी धीमी पड़ गई। हेनरिच क्लासेन ने कुछ हद तक टीम को संभाले रखा, लेकिन वह आक्रामक होकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। सनराइजर्स के लिए हेनरिच क्लासेन ने 39 रन और ईशान किशन ने 27 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 18 और सलील अरोड़ा ने नौ रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को दो-दो विकेट मिले, जबकि जैवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Ev Policy:सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां, टैक्स छूट और बड़े इंसेंटिव, क्या है नया ईवी नीति मसौदा और उद्देश्य – Delhi Electric Vehicle Draft Ev Policy 2026-2030 Explained Know Details

इस्लामाबाद वार्ता:ईरान के राष्ट्रपति की दो टूक- बहादुरी से बातचीत करेंगे, राष्ट्रीय हित से समझौता मंजूर नहीं – Iranian President Pezeshkian Vows To Negotiate Bravely In Pakistan, Prioritises National Interests

Jammu Kashmir:अप्रैल में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 10 फीसदी फसलों को नुकसान; सब्जियों के लिए भी आफत बनी बरसात – Jammu & Kashmir: Rainfall Record Broken In April

Pak में शांति वार्ता के बीच Pm नेतन्याहू तुर्किये पर भड़के:ईरान में और हमले की धमकी दी; शांति पर संशय बरकरार – Pakistan Talks Benjamin Netanyahu Slams Turkiye Threatens More Strikes Iran Peace Doubt Continues

Katihar Accident:मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 पहुंचा, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने जताया शोक; आर्थिक मदद का एलान – Bihar Katihar Accident Updates Pm Modi And Cm Nitish Condolences Casualties Ex Gratia Announced Hindi News

Csk Vs Dc:चेपॉक में चेन्नई की लगातार छह हार के बाद पहली जीत, दिल्ली की टीम आईपीएल में 31वीं बार ऑलआउट हुई – Ipl 2026 Csk Vs Dc Result: Chennai Super Kings Vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update

Leave a Comment