
नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर बालेन शाह शुक्रवार (27 मार्च 2026) को शपथ लेंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह कई कारणों से बेहद खास होने जा रहा है. कार्यक्रम के मुताबिक बालेन शाह 27 तारीख की दोपहर भारतीय समय के मुताबिक 12:34 मिनट पर शपथ लेंगे. कभी हिन्दू राष्ट्र रहे नेपाल में शपथग्रहण के दौरान हिन्दू परंपरा के अनुसार इस मौके को बेहद खास बनाने के लिए 7 बेहद खास शंखों से शंखनाद किया जाएगा, साथ में 108 बटुक पुजारी भी मौजूद रहेंगे.
राष्ट्रीय स्वंत्रत पार्टी (RSP) ने उन्हे पार्टी का संसदीय दल का नेता चुन लिया है. राष्ट्रीय स्वंत्रत पार्टी ने आम चुनावों में 275 में से 182 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. नेपाल में 27 साल बाद यह पहला मौका है, जब किसी पार्टी को इतना प्रचंड बहुमत मिला है. इस दौरान नेपाल के संभावित मंत्रिमंडल में कई लोगों के नाम शामिल है, जो इस प्रकार है.
नेपाल संभावित मंत्रिमंडल :
1. बालेन्द्र शाह -प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री
2. डिपि अर्याल – उपप्रधानमंत्री एंव गृहमंत्री
3. स्वर्णिम वाग्ले – वित्त मंत्री
4. इंदिरा राणामगर- समाज कल्याण मंत्री
5. शिशिर खनाल – विदेश मंत्री
6. मनिष झा – संचार मंत्री
7. सुनिल लंसाल- भौतिक मंत्री
8. सस्मित पोखरेल – शिक्षा मंत्री
9. सोविता गौतम – कानून मंत्री
10. हरि ढकाल – कृषि मंत्री
11. अमरेश कुमार सिंह – भूमी मंत्री
12. सागर ढकाल – उर्जा मंत्री
13. सुदन गुरुङ – युवा मंत्री
14. समिक्षा बास्कोटा
15. रोहबर अंसारी
कौन है बालेन शाह?
बालेन शाह नेपाल के एक युवा और चर्चित नेता हैं. वे इंजीनियर भी हैं और पहले रैपर के रूप में भी जाने जाते थे. पिछले कुछ सालों में वे तेजी से राजनीति में आगे बढ़े हैं और खास पहचान बना चुके हैं. बालेन शाह का पूरा नाम बालेंद्र शाह है. उनका जन्म करीब 1990 में हुआ था. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. राजनीति में आने से पहले वे रैपर थे और उनके गानों में समाज और राजनीति से जुड़े मुद्दे उठाए जाते थे, जिससे वे युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए. उनकी सबसे बड़ी पहचान तब बनी जब उन्होंने साल 2022 में काठमांडू महानगरपालिका का चुनाव लड़ा. उन्होंने यह चुनाव किसी बड़ी पार्टी से नहीं, बल्कि स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ा और जीत हासिल की. इस जीत में उन्होंने बड़ी-बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों को हराया, जो एक बड़ी बात मानी गई. नेपाल के एक युवा और चर्चित नेता हैं. वे इंजीनियर भी हैं और पहले रैपर के रूप में भी जाने जाते थे. पिछले कुछ सालों में वे तेजी से राजनीति में आगे बढ़े हैं और खास पहचान बना चुके हैं.
ये भी पढ़ें: ड्रैगन का वॉरशिप ‘द किंग’ पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?