लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp की एक और सोनम:11 साल की शादी पर भारी पड़ा नौ साल का प्यार, आशिक के साथ दस दिन पहले रच ली थी खौफनाक साजिश – Dhar: Wife Staged A Robbery Drama, Got Her Husband Murdered By Giving A Contract, Wife-lover Arrested

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


धार। जिले के सरदारपुर तहसील के राजोद थाना अंतर्गत ग्राम गोंदीखेडा चरण में हुई मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या की साजिश पत्नी प्रियंका ने ही रची थी। वारदात को डकैती का रूप देने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर एक भाड़े के हत्यारे को सुपारी दी थी। पुलिस ने चंद घंटे में इस वारदात का खुलासा कर पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। भाड़े का हत्यारा फरार है। इस घटना ने पिछले साल इंदौर के राजा रघुवंशी के हत्याकांड की याद दिला दी। उसमें  बेवफा पत्नी सोनम मुख्य किरदार थी तो इस हत्याकांड में पत्नी प्रियंका बेवफा निकली। 

देवकृष्ण पुरोहित की हत्या सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि के समय हुई थी। जांच में आरोपी निकली महिला प्रियंका पुरोहित उम्र 27 साल ने परिजनों के समक्ष पुलिस को रोते हुए बताया था कि रात के अंधेरे में दो से तीन बदमाश घुसे व आभूषण सहित नगदी लेकर फरार हो गए थे। वारदात के दौरान विरोध करने पर पति मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पिता लक्ष्मण पुरोहित की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और लाखों के जेवर लूट कर भाग निकला। इस डकैती के पूरे मामले का खुलासा बुधवार दोपहर पुलिस उप-महानिरीक्षक मयंक अवस्थी ने किया। 

सोमवार आधी रात हुई थी हत्या

दरअसल, सरदारपुर तहसील के राजोद थाना अंतर्गत ग्राम गोंदीखेडा चरण में डकैती की सूचना पुलिस को मिली थी, सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि के समय यह वारदात हुई। जांच में प्रियंका पुरोहित ने वारदात को डकैती का रूप देते हुए पुलिस को बताया था कि रात के अंधेरे में दो से तीन बदमाश कमरे में घुसे थे। लूट का विरोध करने पर उन्होंने पति देवकृष्ण पिता लक्ष्मण पुरोहित की हत्या कर दी। महिला के अनुसार बदमाशों ने घटना के दौरान उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया था, महिला ने पड़ोसी युवती को आवाज देकर डकैती होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने डकैती सहित हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की। मामले का खुलासा करने में क्राइम ब्रांच, राजगढ, तिरला, राजोद, अमझेरा, सरदारपुर व बदनावर पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

ये भी पढ़ें- फिर दोहराया गया राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड? डकैती का ‘ड्रामा’,बेवफा पत्नी ने ही लिखी पति की मौत की पटकथा

 




Trending Videos

Dhar: wife staged a robbery drama, got her husband murdered by giving a contract, wife-lover arrested

प्रियंका और उसका प्रेमी कमलेश
– फोटो : अमर उजाला


नौ साल पहले जीवन में आया प्रेमी

डकैती की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध नजर आ रहा था। ऐसे में पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की। परिवारिक जानकारी जुटाने पर ज्ञात हुआ कि देवकृष्ण पुरोहित की शादी कम उम्र की लड़की प्रियंका से 11 साल  पहले 2015 में हुई थी। दोनों राजीखुशी से साथ रहने लगे। दो साल बाद 2017 में पारिवारिक शादी समारोह में प्रेमी कमलेश पुरोहित से मुलाकात हुई, तब से ही दोनों में दोस्ती हुई व हर दिन बातचीत होने लगी और धीरे धीरे यह प्यार में बदल गई। 11 साल की शादी पर 9 साल का प्रेम भारी होने लगा।  इसके बाद पति व पत्नी में हर दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता व पत्नी रुठकर मायके चली जाती। जहां से प्रेमी के प्रति झुकाव और बढ़ने लगा।

झगड़ा कर चली जाती थी मायके

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार 2021 में महिला अपने मायके चली गई थी। पति का परिवार सक्षम होने के चलते मायके पक्ष वाले हमेशा बेटी को पुन: पति के पास भेजने की बात करते थे। किंतु प्रियंका का आकर्षण कमलेश की ओर बढ़ चुका था, तीन साल तक प्रियंका मायके में रही थी। इसी बीच, पति देवकृष्ण को प्रेमी कमलेश के बारे में पता लगा, पति ने समझाया व रोकटोक करना शुरू की तो दंपती में विवाद और बढ़ गया। पत्नी हर बार झगड़े के बाद मायके चली जाती थी, जहां से आरोपी प्रेमी से बातचीत होने लगती थी।

बदनावर में बनाई साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रियंका अपने ससुराल सात दिन पहले ही आई थी, इसके पहले वह धार जिले के बदनावर में स्थित मायके में रहती थी। दरअसल, प्रियंका के मामा, नानी सहित मायके पक्ष के कुछ लोग बदनावर में रहते हैं। पति की बढ़ती रोकटोक की बात प्रियंका ने प्रेमी कमलेश को बताई, करीब 10 दिन पहले दोनों ने तय किया कि कैसे भी करके पति देवकृष्ण पुरोहित को रास्ते से हटाना तय हुआ। आरोपियों के अनुसार हत्या के बाद दोनों साथ में आराम से रह सकते थे। शेष जिंदगी प्रेम से जीवन जीने के लिए ही पत्नी ने अपने सुहाग को मिटाना ही उचित समझा।

ये भी पढ़ें-  घर में घुसे बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाया, मारपीट के दौरान व्यापारी की मौत, आभूषण लूटकर फरार हुए आरोपी

 


Dhar: wife staged a robbery drama, got her husband murdered by giving a contract, wife-lover arrested

आरोपी पत्नी प्रियंका और मृतक पति देवकृष्ण
– फोटो : अमर उजाला


हत्या के अपराधी को एक लाख में सुपारी दी

सरदारपुर तहसील के ग्राम छंडिवदा निवासी सुरेंद्र पिता प्रतापसिंह भाटी आदतन अपराधी हैं, सुरेंद्र पर पहले से ही हत्या, लूट जैसे गंभीर मामलों में अपराध दर्ज है। प्रेमी कमलेश ने अपराधी सुरेंद्र को प्रेम संबंधों में रुकावट बन रहे देवकृष्ण की जानकारी दी तथा एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। योजना के तहत दो अप्रैल को सबसे पहले हत्या करने की योजना बनाई गई, किंतु आरोपी सुरेंद्र के राजोद नहीं पहुंचने पर उस दिन देवकृष्ण बच गया। हालांकि, इसके पांच दिन बाद सात अप्रैल की रात सुरेंद्र ने हत्या कर दी।

मृतक का घर बताकर भाग गया था प्रेमी 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या से महज कुछ घंटे पहले तक आरोपी कमलेश गांव में ही था, करीब 11 बजे कमलेश आरोपी सुरेंद्र को पुरोहित परिवार का मकान बताकर राजगढ़ की और भाग गया। रात में दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर सुरेंद्र घर में घुसा व पलंग पर सो रहे देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हत्या की जगह वारदात को डकैती बताने के लिए प्रियंका ने सुरेंद्र की मदद की व घर से आभूषण व नगदी हत्यारे को दिए। आरोपी सुरेंद्र, प्रियंका के हाथ बांधकर आभूषण लेकर फरार हो गया। करीब आधे घंटे बाद प्रियंका चिल्लाई तो पड़ोसी युवती घर पहुंची व घर के दूसरे हिस्से में सो रहे परिवार के लोगों को उठाया।

कमलेश के संपर्क में थी प्रियंका

शुरुआती जांच में ही पुलिस को प्रियंका के बयानों पर संदेह हुआ। साइबर टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों ने शक की सुई पत्नी की ओर मोड़ दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के एक दिन पहले 6 अप्रैल को कमलेश व प्रियंका में एक दर्जन पर बातचीत हुई, कमलेश ने ही सुरेंद्र के रात में घर आने की जानकारी दी थी। यहीं से पुलिस को शंका हुई जब महिला पुलिस की उपस्थिति में प्रियंका से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में प्रियंका ने प्रेमी का नाम बताया तो पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की तो हत्या की पूरी कहानी स्पष्ट हो गई।

ये हुए गिरफ्तार

1. प्रियंकाबाई पति देवकृष्ण पुरोहित, उम्र 27 वर्ष निवासी गोंदीखेडा चारण थाना राजोद जिला धार 

2. कमलेश पिता मोहनलाल पुरोहित उम्र 33 वर्ष निवासी संजय कालोनी राजगढ जिला धार गिरफ्तार

मुख्य आरोपी फरार

सुरेंद्र पिता प्रतापसिंह भाटी, निवासी छंडावद राजगढ जिला धार।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शादाब ने क्यों की ये शरारत?:दूल्हे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता हैं बड़ी मांस फैक्टरी के मालिक; देखें वीडियो – Groom Fires Multiple Rounds In Air At Wedding In Bulandshahr

जंतर-मंतर हिंसा:’सिर फोड़ने’ के दावे वाले स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक हिरासत – Swatantra Bhardwaj Sent To 14 Day Judicial Custody In Assault Case

दलीप ट्रॉफी फाइनल:तिहरा शतक नहीं लगा सके ईशान किशन, ईस्ट जोन ने बनाया विशाल स्कोर; कुशाग्र ने जड़ा शतक – Duleep Trophy Final Day 2 Highlights: East Zone Vs South Zone Match Report Scorecard Ishan Kishan

सीजी:दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र युवराज सोनी की मौत, परिजनों में पसरा मातम – Durg Student Yuvraj Soni Dies In Delhi’s Satya Niketan Building Collapse; Grief Grips His Family

बंगाल में मांसाहार पर बवाल:धीरेंद्र शास्त्री बोले- नवरात्र में नॉनवेज न खाएं, भाजपा ने दी संस्कृति की दुहाई – Uproar In Bengal Over Dhirendra Shastri Advice Abstain Nonvegetarian Food During Navratri Bjp Distances Itself

Duleep Trophy Final Live:ईस्ट जोन की पहली पारी 708 रन पर समाप्त, ईशान किशन ने बनाए 270 रन – East Zone Vs South Zone Final Live Score, Duleep Trophy 2026 Final Match Live Updates Ishan Kishan, Kushagra

Leave a Comment