Mp की एक और सोनम:पति को मरवाने वाली प्रियंका का एक और झूठ आया सामने, जो गहने लुटना बताए वो मिले घर की पेटी से – Police Uncover The Robbery Plot Behind The Murder Of A Husband In Dhar, Orchestrated By His Wife
{“_id”:”69d7ad70ad60f901d80234a0″,”slug”:”police-uncover-the-robbery-plot-behind-the-murder-of-a-husband-in-dhar-orchestrated-by-his-wife-2026-04-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”MP की एक और सोनम: पति को मरवाने वाली प्रियंका का एक और झूठ आया सामने, जो गहने लुटना बताए वो मिले घर की पेटी से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Dhar Murder Case: मिर्ची व्यापारी हत्याकांड में आरोपी पत्नी का एक और झूठ उजागर हो गया है। जो लूट की कहानी पत्नी द्वारा बताई गई थी वो पूरी तरह से झूठी निकाली। पुलिस ने घर की पेटी से आभूषण बरामद कर लिए हैं।
धार के सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए मिर्ची व्यापारी हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिस डकैती की कहानी पत्नी ने गढ़ी थी, वह पूरी तरह झूठ निकली। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कथित तौर पर लूटे गए आभूषण घर की ही पेटी में छुपाकर रखे गए थे। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने पेटी से सभी आभूषण बरामद कर लिए, जिससे हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन का रिमांड मिला है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्या को डकैती का रूप देने की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। आइए अब पूरा मामला जानते हैं।