लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

MI Vs RR Highlights: चार छक्के, 10 चौके लगाकर बना दिए इतने रन, जायसवाल के तूफानी बल्लेबाजी के आगे MI पस्त, राजस्थान ने हराया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है. यह टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है. वहीं, सातवें पायदान पर मौजूद एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई. इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की.

वैभव 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल महज 2 रन ही टीम के खाते में जोड़ सके.

आरआर 84 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी. यहां से जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन जुटाए. रियान 10 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 150/3 के स्कोर तक पहुंचाया.

जायसवाल 32 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 7 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए. विपक्षी खेमे से गजनफर ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट अपने नाम किया.

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित 11 ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. इस टीम ने अपनी पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर रायन रिकलटन (8) का विकेट खो दिया. उस समय तक टीम सिर्फ 10 ही रन बना सकी थी. इसके बाद रोहित शर्मा (5) ने सूर्यकुमार यादव (6) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जुटाए.

यह टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही. आलम ये रहा कि 46 के स्कोर तक उसके 5 विकेट गिर चुके थे. यहां से शेरफन रदरफोर्ड ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 17 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई. नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. विपक्षी खेमे से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 सफलता हाथ लगी.

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment