
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आज अपने IPL 2026 के अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों की भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी. ऋषभ पंत का पिछला संस्करण बहुत खराब रहा था, लेकिन आखिरी मैच में उनके बल्ले से शानदार शतक (118) आया था. पंत चाहेंगे कि इस बार अपनी वैल्यू को साबित करे, उन्हें LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं दूसरी तरफ DC की कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में है, दोनों ही टीमें आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई. जानिए आज होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण कब और कहां होगा, जानिए फ्री में मैच कैसे देखे.
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक कुल 7 मैच हुए हैं, जिनमें DC ने 4 और LSG ने 3 मैच जीते हैं. दिल्ली के खिलाफ लखनऊ का सर्वाधिक स्कोर 209 और लखनऊ के खिलाफ दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर 211 रन का है.
कितने बजे शुरू होगा LSG vs DC मैच?
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा.
LSG vs DC मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर आईपीएल मैच का लाइव प्रसारण होगा.
किस ऐप पर देखें LSG vs DC लाइव मैच?
IPL 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर हो रही है.
फ्री में कैसे देखें LSG vs DC मैच लाइव?
डीडी फ्री डिश के यूजर्स लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच फ्री में लाइव देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश के यूजर्स स्टार उत्सव मूवीज चैनल पर जाकर लाइव मैच देख सकते हैं.
लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मैच में बूंदा बांदी हो सकती है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की संभावना 5 प्रतिशत है, हालांकि बहुत कम आसार है कि इससे मैच पर कोई असर पड़े.

