{“_id”:”6a31f86a76949e0ae10d637f”,”slug”:”fifa-world-cup-lionel-messi-creates-history-in-200th-argentina-match-3rd-player-sets-six-world-cup-record-2026-06-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lionel Messi Record: 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते ही मेसी ने रचा इतिहास, 6 विश्वकप खेलने का भी बनाया रिकॉर्ड”,”category”:{“title”:”Football”,”title_hn”:”फुटबॉल”,”slug”:”football”}}
अल्जीरिया के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे पुरुष फुटबॉलर बने। साथ ही 2006 से 2026 तक छह विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा बनकर उन्होंने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली।

मेसी
– फोटो : ANI

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया। 39 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही मेसी छह अलग-अलग विश्वकप स्क्वॉड का हिस्सा बनने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेसी कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विश्व फुटबॉल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह केवल तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।