लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kkr Vs Lsg Live Score:लखनऊ ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, नरेन की वापसी; वरुण नहीं खेल रहे – Kkr Vs Lsg Ipl Live Score: Kolkata Knight Riders Vs Lucknow Super Giants Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:05 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।

07:02 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि ब्लेसिंग मुजरबानी को आराम दिया गया है और उनकी जगह सुनील नरेन की वापसी हुई है।

06:20 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: बारिश फिर डाल सकती है खलल

केकेआर के पिछले मैच में बारिश ने खलल डाला था और कोलकाता में गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। पश्चिमी बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र से लेकर मन्नार की खाड़ी तक निम्न दबाव बनने के कारण कोलकाता में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होने के कारण इस पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

06:18 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: आत्मविश्वास से भरी है लखनऊ

जहां तक एलएसजी का सवाल है तो उसकी टीम पिछले मैच में जीत दर्ज करने से आत्मविश्वास से भरी होगी। उसके कप्तान ऋषभ पंत ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले मैच में नाबाद 68 रन बनाए थे और वह अपनी इस फॉर्म को जारी रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एलएसजी की टीम में पंत के अलावा शीर्ष तीन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श और दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम भी शामिल हैं। वह केकेआर के गेंदबाजों पर शुरू से ही हावी होने की कोशिश करेंगे।

06:18 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: शीर्ष क्रम में होगा बदलाव?

केकेआर ने अभी तक अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन की सलामी जोड़ी को आजमाया है जो अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए। वह इस मैच में एलेन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की जोड़ी को आजमा सकते हैं। न्यूजीलैंड के एक अन्य खिलाड़ी रचिन रवींद्र भी मध्य क्रम में जगह बनाने के दावेदार हैं। इससे केकेआर को स्पिन का एक अतिरिक्त विकल्प भी मिल जाएगा।

06:01 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: ग्रीन करेंगे गेंदबाजी

केकेआर फ्रेंचाइजी के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि कैमरून ग्रीन के लखनऊ के खिलाफ मैच से गेंदबाजी शुरू करने की संभावना है। इस ऑलराउंडर को अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के साथ तालमेल बिठाते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से गेंदबाजी से दूर रखा गया था, हालांकि वह ट्रेनिंग सेशन में नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे थे।

06:00 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: नरेन फिट, वरुण का खेलना मुश्किल

लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मैच से पहले केकेआर को बड़ी राहत मिली है। सुनील नरेन अपनी बीमारी से उबर गए हैं। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती का खेलना अभी भी पक्का नहीं है, क्योंकि उनकी अंगुली में चोट लगी है। सुनील नरेन की वापसी से केकेआर की गेंदबाजी यूनिट को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिसने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में संघर्ष किया था। हालांकि, यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन नरेन को लेता है या रचिन रवींद्र को उनकी जगह मौका मिलता है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।

05:59 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का लखनऊ से सामना

अपनी पहली जीत की तलाश में कोलकाता नाइट राइजर्स (केकेआर) का सामना गुरुवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। केकेआर की टीम के लिए मौजूदा सीजन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है क्योंकि उसे दो मैच में हार मिली है, जबकि एक मैच उसका बारिश की भेंट चढ़ा है। केकेआर की रणनीति अब तक कारगार साबित नहीं हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि टीम प्रबंधन लखनऊ के खिलाफ व्यापक बदलाव कर सकता है। 

05:52 PM, 09-Apr-2026

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, नरेन की वापसी; वरुण नहीं खेल रहे

IPL Live Cricket Score, KKR vs LSG Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच ईडेन गार्डेन्स में खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता को पहली जीत की तलाश होगी जबकि लखनऊ लय बरकरार रखने उतरेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Lsg Vs Gt:टी20 में तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने बटलर, इस प्रारूप में 100वां पचासा जड़ा – Lsg Vs Gt Ipl 2026: Jos Buttler T20 Stats Innings To 14000 T20 Runs And 100th T20 Fifty

Lsg Vs Gt:लखनऊ सुपर जाएंट्स पर भारी पड़ी बटलर-गिल की साझेदारी, गुजरात ने जीता लगातार दूसरा मुकाबला – Ipl 2026 Lsg Vs Gt Result: Lucknow Super Giants Vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update

Muzaffarnagar:छपार में फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन युवकों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल – Car Falls From Flyover In Chhapar Muzaffarnagar Three Youths Died

पश्चिम एशिया संकट:पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, कहा- हम मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं – Putin Pezeshkian Phone Call Iran Russia Relations West Asia Conflict Peace Global Diplomacy Kremlin Statement

Asha Bhosle:’ऐसा लगता है समय ही थम गया,’ आशा भोसले के निधन पर सचिन का भावुक पोस्ट; कोहली ने भी दी श्रद्धांजलि – Indian Cricketers Sachin Tendulkar And Virat Kohli Paid Tribute To Legendary Singer Asha Bhosle

Bihar News :जन सुराज को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, सदाकत आश्रम में भव्य मिलन समारोह – Prashant Kishor Jan Suraj Party Leaders Joined Congress Party Sadakat Ashram Patna Bihar News

Leave a Comment