लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

KKR या LSG, आज कौन मारेगा बाजी? कोलकाता में बारिश की कितनी उम्मीद? मैच से पहले जानें किसकी होगी जीत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Match Prediction: IPL 2026 टूर्नामेंट का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. आईपीएल 2026 को शुरू हुए करीब 2 सप्ताह पूरे होने वाले हैं, लेकिन KKR अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है. दूसरी ओर लखनऊ ने अब तक 2 मैचों में एक जीत दर्ज की है.

कोलकाता में खेला गया पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. यहां जान लीजिए, क्या आज भी कोलकाता-लखनऊ के मैच में बारिश दखल दे सकती है. साथ ही आंकड़ों के आधार पर जानिए कि आज कौन सी टीम बाजी मार सकती है?

आज कौन मारेगा बाजी?

सबसे पहले हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स बहुत आगे है. अब तक IPL में कोलकाता और लखनऊ की 6 बार टक्कर हुई है, जिनमें चार बार LSG टीम जीती है. केवल 2 बार केकेआर को लखनऊ पर जीत नसीब हुई है.

ईडन गार्डन्स, वैसे तो कोलकाता नाइट राइडर्स का होमग्राउंड है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स यहां 3 मैचों में दो बार KKR को पटखनी दे चुकी है. इसका मतलब ईडन गार्डन्स में भी सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड बेहतर दिख रहा है. वहीं IPL 2026 में भी अब तक टीम कॉम्बिनेशन के आधार पर लखनऊ की टीम कोलकाता की तुलना में बेहतर नजर आई है. ये सभी बातें संकेत हैं कि आज LSG की टीम बाजी मार सकती है.

कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार मैच शुरू होने के समय बारिश की ना बराबर संभावना होगी. वहीं मैच के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है. वेदर फोरकास्ट के मुताबिक आज बिना कोई बाधा पूरे 40 ओवरों का खेल देखने को मिल सकता है और हल्की हवाएं भी चल सकती हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी एक अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 2 अंकों के साथ टेबल में सातवें पायदान पर है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Stats: अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च रनों की पारी; देखें IPL 2026 के आंकड़े

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment