लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, मुकुल चौधरी को लेकर कही ये बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुकुल चौधरी गुरुवार को हुए मैच के हीरो रहे, जिनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हारे हुए मैच में जीत दिलाई. ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ के 7 विकेट 128 रन पर गिर गए थे, वहां से मैच निकालकर मुकुल ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया. KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार की चर्चा के बीच मुकुल की तारीफ की और उन्हें LSG की जीत का श्रेय दिया.

अजिंक्य रहाणे ने कहा, “यह हार पचाना मुश्किल है. लड़कों पर सच में गर्व है, जिस तरह से हमने खेला. मुकुल की पारी निर्णायक थी. जिस तरह से उसने अपने शॉट्स खेले, ऐसे मैचों में, आप बहुत ज्यादा कमियां नहीं निकालना चाहते. थोड़ी-बहुत चूक हो सकती है, लेकिन इसका श्रेय मुकुल और उस साझेदारी को जाता है.” मुकुल और आवेश खान के बीच 54 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें आवेश का सिर्फ 1 रन था.

रहाणे ने आगे कहा, “जिस तरह से मुकुल ने बैटिंग की, कमाल का था. मुझे लगा कि हमारे गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया. जब आप कोई मैच हारते हैं, तो आप सोचते हैं कि आप और बेहतर कैसे कर सकते थे. इस पिच पर 180-185 का स्कोर बहुत अच्छा था. मुझे लगा कि लखनऊ के बल्लेबाज़ों और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उसका श्रेय उन्हें ही देना चाहिए.”

क्या बोले मुकुल चौधरी

जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने मैच के बाद बताया कि उन्हें पिता ने तो उनकी शादी से पहले ही सोच लिया था कि मेरे बेटे को मैं क्रिकेटर बनाऊंगा. उन्होंने कहा, “मेरे पिताजी की शादी से भी पहले, उनका सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले. शुरुआत में हमारी आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं थी. मैंने 12-13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया. झुंझुनू में ज्यादा क्रिकेट अकैडमी नहीं थीं, इसलिए मैं जयपुर चला गया. मैंने देखा कि टी20 क्रिकेट कितनी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए मैं गुड़गांव चला गया और वहीं पर 3-4 महीने रहा.”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment