JAC JharKhand Result Matric Result OUT 2026 at jacresults.com
झारखंड बोर्ड के लाखों बच्चों का इंतजार खत्म हुआ। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने10वीं क्लास के नतीजे घोषित किए। अब बच्चे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे डिटेल की जरूरत पड़ रही है।
कैसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
बोर्ड की ओर से जैसे ही नतीजों की घोषणा होगी, इस बार परीक्षा में बैठे बच्चे यहां बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे
- JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.comपर जाएं
- होमपेज पर नजर आ रहे Results of Annual Secondary Examination 2026 एक्टिव लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें
JAC 10th Marksheet : डिजिलाॅकर पर ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट डिजिलाॅकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां स्टेप बाय स्टेप प्रासेस देखें
- सबसे पहले डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाएं
- स्क्रीन पर नजर आ रहे Jharkhand Academic council Ranchi Class 10th result 2026 पोस्टर में view result पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन के लिए आपके आधार नंबर की जरूरत पड़ सकती है।
- दोबारा विंडो ओपन होने पर पार्टनर डॉक्यूमेंट्स के अंदर JAC यानी झारखंड अकेडमिक काउंसिल पर जाएं।
- अब यहां अपना रोल नंबर, रोल कोड आदि जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आपको रिजल्ट के साथ मार्कशीट के साथ दिख जाएगा।
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंटआउट ले लें।
JAC 10वीं मार्कशीट 2026 में छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स, रिजल्ट स्टेटस और पास प्रतिशत जैसी जरूरी जानकारी होती है, जो छात्र-छात्राओं को पूरी जानकारी देती है।
JAC 10वीं ओरिजिनल मार्कशीट कैसे मिलेगी?
ऑनलाइन माध्यम से निकल रही मार्कशीट प्रॉविजनल है। JAC 10वीं क्लास में सफर छात्रों को उनकी असली मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों से मिलेगा। इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा है। स्कूलों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा सभी छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट भेजी जाती है, जिसके बाद स्कूल उन्हें वितरित करते हैं।
कब हुई मैट्रिक परीक्षा
इस साल झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं राज्यभर के 1,232 केंद्रों पर सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुईं। इसके बाद प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट 24 फरवरी से 7 मार्च के बीच संपन्न हुए।
कितने छात्र कर रहे इंतजार?
इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 4,23,821 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अब सभी को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट को लेकर जल्दबाजी में किसी भी अफवाह पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।
संबंधित खबरें
Author
आर्टिकल की समाप्ति

