लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran:क्या ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है? इस्राइली मीडिया के दावे से मची हलचल – Iran Supreme Leader Health Is Mojtaba Khamenei Critically Ill Israeli Media Claims Spark Speculation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की तबीयत को लेकर इस्राइली मीडिया में सामने आई खबरों ने पश्चिम एशिया की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ईरान की सरकार या किसी आधिकारिक एजेंसी ने अब तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

क्या इस्राइली मीडिया ने क्या दावा किया है?

इस्राइल के चैनल-14 और कुछ अन्य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि ईरान के सत्ता प्रतिष्ठान के शीर्ष स्तर पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- Iran: ईरान के केश्म द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनी गई, तेहरान के नेताओं ने किया इनकार; रिपोर्ट में बड़ा दावा

मोजतबा खामेनेई लंबे समय से सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं दिखे?

रिपोर्टों के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने फरवरी 2026 में अपने पिता की मौत के बाद सर्वोच्च नेता का पद संभाला था। तब से उन्होंने कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया है और केवल लिखित संदेशों के जरिए ही अपनी बात रखी है। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि शुरुआती सैन्य हमलों में वह घायल हुए थे, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी एक साक्षात्कार में कहा था कि उनसे सीधे संपर्क करना फिलहाल आसान नहीं है।

क्या ईरान ने इन दावों को स्वीकार किया है?

ईरानी अधिकारियों ने पहले भी मोजतबा खामेनेई की चोटों को गंभीर मानने से इनकार किया था। उनका कहना रहा है कि वह देश के रणनीतिक और प्रशासनिक फैसलों का नेतृत्व कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने भी पहले उनकी चोटों को सतही बताया था। मौजूदा अस्पताल में भर्ती होने और गंभीर हालत संबंधी दावों पर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए इन रिपोर्टों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

क्या क्षेत्रीय तनाव के बीच बढ़ी हैं अटकलें?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव तथा इस्राइल के साथ लंबे समय से जारी टकराव के बीच ईरान के शीर्ष नेतृत्व को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं। इससे पहले भी कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों ने दावा किया था कि मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से इसलिए सामने नहीं आ रहे हैं क्योंकि उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों चिंता का विषय हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि के अभाव में इन दावों को सत्यापित नहीं माना जा सकता। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1 अक्तूबर से नए नियम:कल से होने जा रहे हैं ये जरूरी बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं – New Rules From October 1, 2026: Lpg Subsidy, Fd And Birth-death Registration Rules To Change

अनम्यूट भारत:गर्ग और दुबे की जुबानी जंग पहुंची अदालत, निशिकांत बोले-जेल भेजकर रहूंगा; पीएम के पद पर क्या कहा? – Unmute Bharat Nishikant Dubey V Garg Word War In Court Jharkhand Bjp Mp Interview Pm Post Not Vacant Till 2034

एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक:ट्रंप के साथ टेक दिग्गजों ने किया मंथन, कितने स्तर पर होगी सुरक्षा निगरानी? – Reining In Ai Unchecked Run Tech Giants Hold Talks With Trump At How Many Levels Safety Monitoring Take Place

अमर उजाला शब्द सम्मान-2026: प्रस्ताव भेजने की तारीख बढ़ी, अब 10 अक्तूबर तक भेजें प्रविष्टियां – Amar Ujala Shabd Samman 2026 Date Extend Oct 10 Literary Honor Nominations Akashdeep Thap Chhap Bhasha Bandhu

भारतीय टीम की तैयारी:वनडे विश्व कप के लिए जडेजा की दावेदारी कायम? स्पिन कोच बहुतुले ने बताई टीम की रणनीति – Ravindra Jadeja Still In Indias Odi World Cup Plans, Says Spin Coach Sairaj Bahutule

सेंगोल:अब बच्चे पढ़ेंगे सुशासन का राजदंड, नौवीं की नई किताब में नया भारत, संसद से लेकर चोल राजवंश तक – Sengol: Students To Now Study The Scepter Of Good Governance

Leave a Comment