लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 Points Table: गुजरात की हार के बाद कितनी बदली पॉइंट्स टेबल, अब कौन है नंबर-1? जानें क्या है ताजा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Latest IPL 2026 Points Table: IPL 2026 में बीते शनिवार 2 मैच खेले गए, जिनमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया. दूसरी ओर राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम को 6 रनों के करीबी अंतर से हराया. गुजरात की सीजन में यह लगातार दूसरी हार रही. अब तक टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं, जिनके बाद जान लीजिए कि आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है.

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान टॉप पर

दिल्ली कैपिटल्स को हराने वाली राजस्थान रॉयल्स टॉप पर विराजमान है. अपने दोनों मैच जीत चुकी राजस्थान के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +2.233 है. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के भी चार-चार अंक हैं, लेकिन उनका NRR राजस्थान से कम है. ये तीनों टीम अब तक अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी हैं.

गत चैंपियन RCB भी अब तक अजेय है, उसके 2 अंक हैं और उसका +2.907 का नेट रन रेट आसमान को छू रहा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मैचों में एक जीत मिली है, लेकिन उसका NRR पॉजिटिव है, वहीं मुंबई इंडियंस के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका NRR नेगेटिव में है.

गुजरात और मुंबई को हार से नुकसान

राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 रनों की करीबी हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट काफी नीचे गिर गया है. दोनों मैच हार चुकी गुजरात टेबल में सातवें स्थान पर है. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों बड़ी हार झेलकर आ रही मुंबई इंडियंस छठे पायदान पर है. उसके अभी 2 अंक हैं. 

सबसे नीचे 5 बार की चैंपियन CSK

5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है. वह अपने दोनों मैच हार चुकी है. कोलकाता नाइट राइडर्स का भी यही हाल है, जो दोनों मैच हारने के बाद अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अब तक अपनी जीत का खाता नहीं खोला है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG अभी आठवें पायदान पर है.

  1. RR – 4 अंक
  2. DC – 4 अंक
  3. PBKS – 4 अंक
  4. RCB – 2 अंक
  5. SRH – 2 अंक
  6. MI – 2 अंक
  7. GT – 0 अंक
  8. LSG – 0 अंक
  9. KKR – 0 अंक
  10. CSK – 0 अंक

यह भी पढ़ें:

टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी; जानें अपडेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment