लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026: सॉल्ट एंड पेपर हेयर लुक में दिखे शाहरुख खान, बेटी संग मैच एन्जॉय करते हुए आए नजर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान को आज आईपीएल मैच के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स में देखा गया. यहां वो अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने पहुंचे. शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आईं. आज यानि 6 अप्रैल को KKR और PBKS के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. हालांकि, बारिश की वजह से मैच बाधित रहा.

शाहरुख खान की फोटोज वायरल
इस दौरान की शाहरुख खान और सुहाना खान की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हैं. शाहरुख और सुहाना को व्हाइट जर्सी में देखा गया. शाहरुख ने पर्पल कैप भी लगाई. उनका सॉल्ट एंड पेपर हेयर लुक भी स्पॉट हुआ. शाहरुख और सुहाना को रेन ब्रेक में स्नैक्स एंजॉय करते हुए देखा गया. फैंस दोनों की बॉन्डिंग को पसंद कर रहे हैं.

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें 2023 में फिल्म पठान, जवान और डंकी में देखा गया. तीनों ही फिल्मों को बहुत पसंद किया गया. फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसके अलावा शाहरुख को सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो करते हुए भी देखा गया. हालांकि, इसके बाद शाहरुख खान किसी फिल्म में नहीं दिखे. 3 साल से वो पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. 

किंग में दिखेंगे शाहरुख खान

लेकिन अब वो जल्द ही फैंस को एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं. वो फिल्म किंग में दिखेंगे. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. पहली बार सुहाना और शाहरुख स्क्रीन पर साथ दिखेंगे. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल जैसे स्टार्स भी दिखेंगे. इसके अलावा अनिल कपूर और रानी मुखर्जी के भी नजर आने की खबरें हैं. हालांकि, कास्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है. किंग का पहला लुक पिछले साल शाहरुख के बर्थडे पर नवंबर में रिलीज हुआ था.

वहीं सुहाना की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment