लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के 50 करोड़ डूबे! 3 सबसे बड़े विलेन हुए बेनकाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई इंडियंस पिछले कई दिनों से चर्चा में रही है, इसका कारण है प्लेऑफ का समीकरण. रोहित शर्मा के वापस आते ही MI की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई. अच्छी बात यह है कि मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी कायम हैं, लेकिन मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. मगर ऐसी क्या वजह रही, जिसकी वजह से मुंबई इस हाल में पहुंची है. यहां जान लीजिए मुंबई इंडियंस के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जो IPL 2026 में अपनी ही टीम के विलेन बन बैठे हैं.

मुंबई के 50.7 करोड़ डूबे!

मुंबई इंडियंस के 50.7 करोड़ रुपये डूब गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हार्दिक पांड्या सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह, इन तीनों को मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट कुल मिलाकर 50.7 करोड़ रुपये अदा करता है. हार्दिक और सूर्यकुमार की आईपीएल सैलरी 16.35 करोड़ है, जबकि बुमराह को 18 करोड़ मिलते हैं.

1. हार्दिक पांड्या

सबसे पहला नाम कप्तान हार्दिक पांड्या का ही है. उनकी कप्तानी में मुंबई ने पिछले तीनों सीजन संघर्ष किया है. 2025 में MI ने जरूर प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन उस सीजन में भी मुंबई ने कोई वाहवाही बटोरने वाले प्रदर्शन नहीं किया था. हार्दिक बतौर कप्तान तो फ्लॉप हुए ही हैं, साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नजर डालें तो 8 मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ 146 रन निकले हैं, जिनमें एक भी अर्धशतक नहीं है. वहीं गेंदबाजी में केवल 4 विकेट ले पाए हैं और इकोनॉमी रेट लगभग 12 का है.

2. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले से चली आ रही है. 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्या इस बार किसी भी दिशा में रन नहीं बना पा रहे हैं. अब तक IPL 2026 में खेले 10 मुकाबलों में 19.50 के औसत से सिर्फ 195 रन बना पाए हैं. इस सीजन उन्होंने केवल एक फिफ्टी लगाई है. मुंबई का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा है, इस असफलता का एक मुख्य कारण सूर्यकुमार यादव भी हैं.

3. जसप्रीत बुमराह

टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आमतौर पर इतनी खराब गेंदबाजी करते नहीं देखा जाता है. मुंबई के खराब प्रदर्शन में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है, इसका सबसे बड़ा सबूत यही है कि IPL 2026 में अपना पहला विकेट लेने के लिए उन्हें पांच मुकाबलों का इंतजार करना पड़ा. बुमराह ने अब तक पूरे सीजन में 10 मैच खेलकर केवल 3 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

‘मैं 102 किलो का था… मोटापे की वजह से पिता ने भी…,’ पर्ची निकालने वाले रघु शर्मा ने मैच के बाद बताई संघर्ष की कहानी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment