लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 में कुल कितने नाबालिग क्रिकेटर खेल रहे हैं? क्या वैभव सूर्यवंशी हैं इकलौते? जानें क्यों मचा बवाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं. उनकी बैटिंग से फैंस का अच्छा मनोरंजन हो रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स के वैभव की उम्र चर्चा का विषय बनी. कथित तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता सीएम शिवकुमार नायक ने कहा कि राजस्थान की टीम वैभव से बाल मजदूरी करवा रही है क्योंकि वह नाबालिग हैं. इस बयान से सीजन के बीच बवाल मच गया है.

शिवकुमार नायक ने धमकी देते हुए कहा कि वह वैभव सूर्यवंशी को लेकर राजस्थान की फ्रेंचाइजी पर FIR भी करेंगे. उनका कहना है कि इस वैभव को इस उम्र में आईपीएल खेलने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि इस सीजन कितने नाबालिग खिलाड़ी खेल रहे हैं. 

IPL 2026 में खेलने वाले नाबालिग खिलाड़ी

गौर करने वाली बात यह है कि मौजूदा सीजन में खेलने वाले सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही नाबालिग खिलाड़ी हैं. वैभव के अलावा कई और युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कुछ ही ज्यादा है. जैसे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे की उम्र 18 साल है. इसी तरह कुछ खिलाड़ी 19 साल के भी हैं. 

IPL 2026 में खेलने वाले टॉप-5 युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)- 15 साल 40 दिन (मौजूदा उम्र)

आयुष म्हात्रे (चेन्नई सुपर किंग्स)- 18 साल 294 दिन (मौजूदा उम्र)

साहिल परख (दिल्ली कैपिटल्स)- 18 साल 333 दिन (मौजूदा उम्र)

सात्विक देसवाल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 19 साल 44 दिन (मौजूदा उम्र)

विहान मल्होत्रा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 19 साल 125 दिन (मौजूदा उम्र)

वैभव सूर्यवंशी ने खींचा सबका ध्यान 

वैभव ने आईपीएल में सभी का ध्यान खींचा. बिहार से आने वाले वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन यानी 2025 आईपीएल में 1.1 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा गया था. पहले ही सीजन उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया था. वैभव ने पिछले सीजन सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया था. इसके साथ वह आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे. वहीं ओवरऑल वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. 

 

यह भी पढ़ें: IPL में खेलने की क्या है जरूरी उम्र? क्या 10 साल का खिलाड़ी भी कर सकता है डेब्यू

CM शिवकुमार राजस्थान रॉयल्स पर दर्ज कराएंगे FIR, वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला; ‘बाल मजदूरी’ का किया जिक्र

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment