लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन आज से शुरू हो रहा है. पहले ही मैच में विराट कोहली एक बड़ा कारनामा कर सकते हैं. वह सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक को पीछे छोड़ सकते हैं. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. इस बार संस्करण शुरू होने से पहले होने वाली ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी.

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जो आईपीएल में विराट कोहली के साथ खेल चुके हैं. गेल दुनिया भर की अधिकतर लीग में खेल चुके हैं, जिन्होंने 463 मैचों की 455 पारियों में 14562 रन बनाए. इसमें आरसीबी के लिए खेली गई 175 रनों की पारी सर्वाधिक रनों की पारी रही. गेल टी20 में 22 शतक और 88 अर्धशतक लगा चुके हैं.

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज बल्लेबाज हैं. दूसरे स्थान पर काबिज कीरोन पोलार्ड ने 735 मैचों में 14482 रन बनाए, वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और अभी इसी टीम के बैटिंग कोच हैं. विराट कोहली लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं, जो सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय हैं. वह आज RCB vs SRH मैच में एक पायदान ऊपर आकर छठे नंबर पर आ सकते हैं, उन्हें सिर्फ 29 रन बनाने हैं.

शोएब मलिक को पीछे छोड़ेंगे कोहली

विराट कोहली इंटरनेशनल के आलावा डोमेस्टिक में दिल्ली और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले, वह पहले संस्करण से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली ने टी20 में 414 मैचों में खेली 397 पारियों में 13543 रन बनाए हैं, जिसमें 122 नाबाद सर्वाधिक रनों की पारी है. कोहली टी20 में 9 शतक लगा चुके हैं, जबकि 105 बार अर्धशतक जड़े हैं.

कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. छठे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक हैं, जिन्होंने 515 पारियों में 13571 रन बनाए. विराट कोहली 29 रन बनाकर शोएब को पीछे छोड़ देंगे और छठे नंबर पर आ जाएंगे. ये कारनामा कोहली आज ही कर सकते हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment