Ipl 2026:रियान से पाटीदार तक, हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं – Ipl 2026: Vaibhav Suryavanshi Makes Even Best Bowlers Look Ordinary, Dhruv Jurel Says Batting Feels Effortless
{“_id”:”69d9bc8e2fd023402c016c88″,”slug”:”ipl-2026-vaibhav-suryavanshi-makes-even-best-bowlers-look-ordinary-dhruv-jurel-says-batting-feels-effortless-2026-04-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IPL 2026: रियान से पाटीदार तक, हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार से लेकर ध्रुव जुरेल तक ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। जुरेल ने कहा कि जब वैभव क्रीज पर होते हैं तो खेल बेहद आसान नजर आता है। यही वजह है कि टीम के बाकी बल्लेबाज भी खुलकर खेलने का भरोसा जुटा लेते हैं। उन्होंने माना कि वैभव की पावरप्ले में मौजूदगी ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना देती है, चाहे सामने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज ही क्यों न हों। आईपीएल में शुक्रवार को राजस्थान ने बेंगलुरु को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा, जबकि आरसीबी का विजयी अभियान रुक गया।