लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indonesia Earthquake: सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है. इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई. भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह करीब 6:48 बजे (स्थानीय समयानुसार) पर महसूस किए गए. इसका केंद्र मोलुक्का सागर (Molucca Sea) क्षेत्र में बताया गया है. शुरुआती रिपोर्ट में इसकी तीव्रता 7.8 बताई गई थी, जिसे बाद में घटाकर 7.4 कर दिया गया.

भूकंप के तेज झटकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए. प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बढ़ा दी है और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद राहत और बचाव एजेंसियां अलर्ट पर हैं. फिलहाल नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे समुद्र तट से दूर रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. हालांकि, नए अपडेट के मुताबिक सरकार ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी हटा दी है.

इंडोनेशिया में भूकंप आने की वजह

इंडोनेशिया में भूकंप का आना कोई नई बात नहीं है, बल्कि वहां यह एक आम प्राकृतिक घटना है. इंडोनेशिया रिंग ऑफ फायर नाम के इलाके में आता है. यह दुनिया का सबसे एक्टिव भूकंप और ज्वालामुखी वाला एरिया माना जाता है. इस इलाके में जमीन के नीचे लगातार हलचल होती रहती है, जिसकी वजह से यहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट ज्यादा होते हैं. इसके अलावा इंडोनेशिया के नीचे कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद हैं, जैसे इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट, यूरेशियन प्लेट और पैसिफिक प्लेट. ये प्लेट्स हमेशा धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं. जब ये टकराव होता है तो जमीन के अंदर एनर्जी पैदा होती है और उसी से भूकंप आता है.

ये भी पढ़ें: ‘उनकी नौसेना खत्म, वायुसेना खंडहर…हमें नहीं चाहिए उनका तेल’, ईरान पर ट्रंप ने किया प्रचंड जीत का ऐलान | बड़ी बातें


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में अमेरिका से ईरान की बातचीत क्यों हुई फेल? तेहरान ने दिया जवाब, कहा- होर्मुज पर कंट्रोल…

US Iran Peace Talks Failed: पाकिस्तान में पीस टॉक के बीच ट्रंप को कॉल करते रहे जेडी वैंस, खुद बताया कितनी बार हुई बात?

हॉर्मुज में US के दो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, आखिर कैसे जहाज, ड्रोन और हेलीकॉप्टर समुद्र में छुपी बारूदी सुरंगे हटाएंगे

‘भरोसा नहीं’, अमेरिका से बातचीत फेल होने पर ईरान संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने जानें क्या कहा?

US Iran Peace Talks In Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच क्यों आसान नहीं समझौता, पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने दिया जवाब

जंग या समझौता? इस्लामाबाद में वेंस-शहबाज की मुलाकात, बढ़ी हलचल

Leave a Comment