लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India New Captain:bcci भारतीय टी20 और वनडे टीम के लिए चाहता है एक कप्तान? शुभमन नहीं, यह खिलाड़ी है पहली पसंद – Does Bcci Want Single Captain For Indian T20 And Odi Teams? Not Shubman, Shreyas Iyer Is First Choice?ipl 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय टीम में आईपीएल 2026 के बाद बड़े बदलाव के आसार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नजर टी20 लीग के बाद भारतीय टी20 और वनडे टीम के लिए एक ही कप्तान नियुक्त करने पर है। फिलहाल भारतीय टेस्ट और वनडे टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव टी20 कप्तान हैं। हालांकि, बोर्ड चाहता है कि व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भारत का एक कप्तान हो और रेड बॉल का अलग। ऐसा भी हो सकता है कि शुभमन गिल को तीनों प्रारूप की कप्तानी सौंपी जाए। हालांकि, कप्तानी के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद कोई और है।




Does BCCI Want Single Captain for Indian T20 and ODI Teams? Not Shubman, Shreyas Iyer Is First Choice?IPL 2026

श्रेयस अय्यर
– फोटो : BCCI/IPL


आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम!

दरअसल, बीसीसीआई के सूत्रों ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन के इनाम के तौर पर श्रेयस अय्यर को टी20 टीम में वापसी कराने की तैयारी में है। सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म से जूझने के बीच अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा, बोर्ड की इच्छा है कि वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में एक ही कप्तान हो, ऐसे में अय्यर को ही दोनों फॉर्मेट की कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।


Does BCCI Want Single Captain for Indian T20 and ODI Teams? Not Shubman, Shreyas Iyer Is First Choice?IPL 2026

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल
– फोटो : PTI/ANI


भारतीय टी20 टीम में होंगे बदलाव

सूत्र ने बताया कि अगले सीजन की तैयारी के लिए भारत की टी20 टीम में बदलाव देखने को मिलेंगे। बोर्ड श्रेयस अय्यर के हालिया व्हाइट-बॉल प्रदर्शन से प्रभावित है और उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए सबसे ऊपर रखा गया है। सूत्र ने कहा, ‘जब नई टी20 टीम घोषित होगी तो कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। हम ऐसे खिलाड़ी पर विचार कर रहे हैं जो टी20 और वनडे दोनों टीमों की कप्तानी संभाले। फिलहाल हमारा फोकस दोनों प्रारूपों पर है। बीसीसीआई युवा प्रतिभाओं को मौका देना चाहता है, साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों को भी अवसर देना चाहता है। श्रेयस ने पिछले कुछ वर्षों में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है, उनकी चोटें दुर्भाग्यपूर्ण रही हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस साल उन्होंने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी की काफी साहस और समर्पण के साथ कप्तानी की है। हां, वह व्हाइट-बॉल कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं। सूर्यकुमार यादव हमारे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रहे हैं और उनके योगदान का सम्मान भी किया जाएगा।’ वहीं, बीसीसीआई सूर्यकुमार की फॉर्म में वापसी नहीं हो पा रही है और बीसीसीआई इससे परेशान भी है। हालांकि, यह ध्यान रखने वाली बात है कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत की कप्तानी संभालने के बाद से सूर्यकुमार यादव अब तक एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं हारे हैं। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने दो साल से ज्यादा समय से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उनका पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2023 में था।


Does BCCI Want Single Captain for Indian T20 and ODI Teams? Not Shubman, Shreyas Iyer Is First Choice?IPL 2026

सूर्यकुमार यादव
– फोटो : ANI


क्या बीसीसीआई सूर्यकुमार और गिल से आगे बढ़ रहा है?

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों में टीम की कप्तानी करने का लक्ष्य रखा था। वहीं, शुभमन गिल को पिछले साल रोहित शर्मा की जगह भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। अगले साल होने वाले 50 ओवर विश्व कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम का फोकस वनडे क्रिकेट पर शिफ्ट हो चुका है। ऐसे में शुरुआत में गिल को लंबे समय के लिए कप्तानी का समाधान माना जा रहा था। हालांकि अब ऐसा लगता है कि शीर्ष अधिकारी नेतृत्व की भूमिका में श्रेयस अय्यर को परखना चाहते हैं।


Does BCCI Want Single Captain for Indian T20 and ODI Teams? Not Shubman, Shreyas Iyer Is First Choice?IPL 2026

श्रेयस अय्यर
– फोटो : BCCI


भारत का आगे का शेड्यूल

भारतीय टीम छह जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद भारत जून के आखिरी सप्ताह से आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएगा, जहां कई व्हाइट-बॉल मुकाबले खेले जाएंगे।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ:आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें; पांच मीटर की दूरी पर उड़े नौ हॉक विमान – Meerut Air Show: Surya Kiran’s Nine Hawks Dazzle Crowd With 35-minute Aerial Display

सुबह पेट्रोल भरवाने से क्या सच में बढ़ता है माइलेज?:जानें इस आम धारणा की वैज्ञानिक सच्चाई – Does Filling Petrol In The Morning Save Fuel? Know The Real Truth Behind Density And Mileage

अमेरिका का नया टैरिफ कानून:क्या भारत का 140 अरब डॉलर का व्यापार दांव पर है? विस्तार से जानिए जमीनी हकीकत – New Us Tariff Law: Is India’s 140 Billion Dollar Bilateral Trade At Risk?

नंदीग्राम उपचुनाव:कांग्रेस प्रत्याशी मिलन तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में, विपक्ष ने कार्रवाई पर उठाए सवाल – Bengal: Congress Candidate For Nandigram Bypolls Milan Pradhan Sent To Judicial Custody Till Oct 3

राधिका आप्टे:’सिर्फ इनरवियर्स में…’, फिल्म मेकर्स ने की अभिनेत्री से कैसी अजीब मांग? खुद किया खुलासा – Radhika Apte Reveals When Filmmakers Wants Actress Perform Action Sequence In Innerwear

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू:क्रिकेट का मैदान छोड़ मनोरंजन की पिच पर उतरेंगे क्रिकेटर, कब देख सकते हैं शो? – Family Full House With Rohit Sharma When And Where To Watch Rohit Sharma Debut Tv Show

Leave a Comment