लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Zim Live Score:भारत ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों की प्लेइंग-11 – Ind Vs Zim T20 Live Score: India Vs Zimbabwe Toss Scorecard Match Today Harare Stadium Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

04:07 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

04:05 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह इस मुकाबले में तीन सीमर्स के साथ उतरेंगे।

03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे एक साल से अधिक समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उपयोगी प्रदर्शन किया है। चयनकर्ताओं का उन पर भरोसा कायम है और अब वह इसे सही साबित करना चाहेंगे।

03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: तिलक वर्मा के लिए बड़ी चुनौती

उपकप्तान तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस साल स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। 100 से अधिक गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में स्पिन के खिलाफ उनका औसत 21.6 और स्ट्राइक रेट 108.54 सबसे कम है।

03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी और युवा तेज गेंदबाजों पर नजर

भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी उत्साह है। इंग्लैंड दौरा उनके लिए यादगार नहीं रहा, लेकिन हरारे का अपेक्षाकृत कम दबाव वाला माहौल उन्हें खुद को साबित करने का मौका दे सकता है। इसके अलावा मयंक यादव, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे युवा तेज गेंदबाजों पर भी सबकी नजरें रहेंगी। भारत भविष्य के लिए अपनी तेज गेंदबाजी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने के उद्देश्य से इन खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देना चाहेगा।

03:57 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: हालिया प्रदर्शन से बढ़ा जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 तक पहुंचने के बाद जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज में हराकर अपना आत्मविश्वास और मजबूत किया। हालांकि टी20 सीरीज में टीम सफल नहीं रही, लेकिन घरेलू परिस्थितियों में वह किसी भी टीम को चुनौती देने की क्षमता रखती है। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम 2024 में भारत को एक टी20 मैच में हरा चुकी है और इस बार भी घरेलू मैदान पर उलटफेर दोहराने की कोशिश करेगी।

03:56 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत की जिम्बाब्वे से टक्कर

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे दौरे पर जीत की लय हासिल करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि मेजबान टीम हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है और ऐसे में भारत के लिए यह दौरा आसान नहीं रहने वाला है। भारत की बल्लेबाजी इकाई लगभग वही है, जिसने हालिया टी20 सीरीज खेली थी। इस बार टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। अय्यर अब तक सात टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें पहली जीत का इंतजार है। ऐसे में इस दौरे पर उनकी कप्तानी भी परीक्षा के दौर से गुजरेगी।

03:48 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों की प्लेइंग-11

Live Cricket Score Today, India vs Zimbabwe 1st T20 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:डिजिटल आईकार्ड में न अफसर का ओहदा, न एक्सपायरी डेट; इसी चूक से खुली पकड़े गए संदिग्धों की पोल – Fake Pmo Id Card Exposes Armed Suspects At Mumbai Jio World Plaza Ahead Of Pm Modi Event

सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला:लागू होगी पीजी नीति, जरूरी होगा लाइसेंस; किराये की व्यवस्था में भी बदलाव – Major Decision Following Satya Niketan Incident Pg Policy To Be Implemented Soon

बांकेबिहारी मंदिर:ठाकुर जी का चांदी का रथ-शेषनाग कहां गए? हाईपावर्ड कमेटी के सवाल; ये अधिकारी करेंगे जांच – Big Decision At Banke Bihari Temple: 3-member Panel To Probe Missing Silver Chariot And Sheshnag

यूपी में इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी:मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल – Antyodaya Cardholders In Bareilly Will Get Sugar At 18 Repees Per Kg

तिब्बत में फिर हिली धरती:एक हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप, 5.3 रही तीव्रता; भारत तक महसूस किए गए झटके – Tibet-5-3-magnitude-earthquake-35-km-depth-no-casualties-reported-till-now-updates-in-hindi

चेक बाउंस मामला:राजपाल यादव को राहत; मगर कल तक करना होगा ये काम; निर्देश में सुप्रीम कोर्ट ने क्या शर्त रखी? – Supreme Court Directs Rajpal Yadav To Deposit Rs 5 Crore For Exemption From Surrender In Cheque Bounce Case

Leave a Comment