लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Horrific Road Accident In Dindori, High Speed Capsule Crushes 5 People, All Dead, Accident – Dindori News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव के पास एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर बैठ गए थे

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रात करीब 12:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार परसवाह गांव के निवासी एक पिकअप (MP 65 ZD 1118) से सिलयारी गांव में एक ‘चौक कार्यक्रम’ से लौट रहे थे। किकरा तालाब के पास पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहा था, जबकि पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर पास में ही बैठ गए थे। इसी दौरान अमरकंटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल (MP 19 ZO 9351) ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोग हवा में 10 फीट उछलकर दूर जा गिरे।


लोगों को कुचलने के बाद भी नहीं कम हुई रफ्तार

लोगों को कुचलने के बाद भी कैप्सूल की रफ्तार कम नहीं हुई। उसने सड़क किनारे बनी एक छोटी मढ़िया, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन करीब 300 मीटर दूर जाकर रुका।

पांच मृतकों के ये हैं नाम

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

राजकरण (35), निवासी परसवाह

बिहारी (50), निवासी करबे मट्ठा

बिहारी का बेटा (32)

पवन मरावी (35), निवासी परसवाह

बिसाहू धुर्वे (58), निवासी उफरी

वहीं, हादसे में उदय प्रताप (20) नामक युवक को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज गाड़ा सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में लुटेरों का आतंक: स्कूटी सवार महिलाओं का खींचा पर्स, फिसलने से टूटे हाथ-पांव; मोबाइल व नकदी भी लूटी

प्रशासनिक सहायता की घोषणा की गई

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अंजू भदौरिया और एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। संबल योजना के तहत मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 50 हजार रुपये की तत्काल मदद की गई।  प्रशासन द्वारा ही मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पुलिस ने कैप्सूल वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और क्षेत्र में इस खबर ने लोगों को अंदर तक झकझोरकर रख दिया है। मृतकों के गांव में मातम पसर गया है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Muzaffarnagar:छपार में फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन युवकों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल – Car Falls From Flyover In Chhapar Muzaffarnagar Three Youths Died

पश्चिम एशिया संकट:पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, कहा- हम मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं – Putin Pezeshkian Phone Call Iran Russia Relations West Asia Conflict Peace Global Diplomacy Kremlin Statement

Asha Bhosle:’ऐसा लगता है समय ही थम गया,’ आशा भोसले के निधन पर सचिन का भावुक पोस्ट; कोहली ने भी दी श्रद्धांजलि – Indian Cricketers Sachin Tendulkar And Virat Kohli Paid Tribute To Legendary Singer Asha Bhosle

Bihar News :जन सुराज को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, सदाकत आश्रम में भव्य मिलन समारोह – Prashant Kishor Jan Suraj Party Leaders Joined Congress Party Sadakat Ashram Patna Bihar News

जयशंकर का यूएई दौरा क्यों अहम?:भारतीय समुदाय के लोगों को दिया पीएम मोदी का संदेश, राष्ट्रपति से भी की मुलाकात – Jaishankar Uae Visit Delivered Pm Modi Message To Indian Community Met With Crown Prince President

Lsg Vs Gt Live Score:लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा छठा झटका, समद आउट; अशोक को मिला विकेट – Lsg Vs Gt Ipl Live Score: Lucknow Super Giants Vs Gujarat Titans Today Match Scorecard Updates

Leave a Comment