लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Himachal Panchayat Elections:हिमाचल में दोपहर बाद चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता, पंचायत इलेक्शन का एलान संभव – Himachal Panchayat Urban Body Election Schedule 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हिमाचल में पंचायत चुनावों का आज दोपहर बाद एलान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर 3.30 बजे राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता कर तारीखों का एलान करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 31 मई से पहले चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। 31 जनवरी को पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है।शिमला में राज्य सचिवालय में स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में तीन चरण में चुनाव करवाने की तैयारी है। इसके अलावा शहरी निकाय के चुनाव अलग से करवाने की भी योजना है। राज्य निर्वाचन आयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान सारी जानकारी साझा करेंगे, जिसमें आदर्श चुनाव आचार संहिता कब से लागू होगी और चुनाव का शेड्यूल क्या रहेगा।


प्रदेश में इस बार पंचायतीराज के चुनाव के लिए 30 चुनाव चिह्न निर्धारित किए गए हैं। इनके आधार पर प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। किसी भी उम्मीदवार को अपनी पसंद का चुनाव चिह्न चुनने की सुविधा नहीं होगी। सभी चिह्न निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीरियल वाइज आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की अंतिम तिथि पूरी होने के बाद ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। यह जिम्मेदारी संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी की होगी। वे नियमों के अनुसार प्रत्याशियों को चिह्न बांटेंगे। प्रशासन का मानना है कि सीरियल वाइज आवंटन से चुनाव प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।

उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिलने के बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राजनीति तेज हो जाएगी। फिलहाल एक पंचायत में 8 से 10 लोग प्रधान और उपप्रधान पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। कई स्थानों पर सहमति बनाने के प्रयास भी चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है। खासकर युवा वर्ग पंचायत प्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में बढ़-चढ़कर दावेदारी पेश कर रहा है। इससे चुनावी माहौल पहले से ही गर्म होने लगा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस:चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम? – Congress Divided Over Brics Chidambaram What India Gained Tharoor Explains Why Important For The Country.

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

यूपीएससी भर्ती 2026:विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें? – Upsc Recruitment 2026: 212 Vacancies Announced For Specialists, Assistant Professors And More

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

‘ब्रिक्स सिर्फ बड़े बाजार नहीं, आर्थिक नेटवर्क’:जय श्रॉफ बोले- एक की ताकत दूसरे के काम आएगी – Brics Business Forum Economic Network Jai Shroff India Global Trade

शमी को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली?:कहा- उम्र बढ़ने पर टीम से बाहर होना सामान्य; 2027 विश्व कप पर भी रखी बात – Sourav Ganguly Defends Mohammed Shami, Says India Pacer Is Not Being Neglected

Leave a Comment