{“_id”:”6a4de8324453605af606ceb3″,”slug”:”gautam-gambhir-clarifies-sanju-samson-s-omission-says-door-still-open-for-comeback-2026-07-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gambhir on Samson: क्या संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं? गौतम गंभीर के बयान से मिले संकेत”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}


गौतम गंभीर-संजू सैमसन
– फोटो : ANI
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रहने और जिम्बाब्वे दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद संजू सैमसन के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज को उनकी भूमिका को लेकर पूरी स्पष्टता दे दी गई है और मौजूदा सीरीज में उनकी वापसी की संभावना भी खत्म नहीं हुई है। भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन से करारी हार मिलने के बाद गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमसन के भविष्य पर खुलकर बात की।
