लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

FD Rate: ये बैंक दे रहे 8.50% का तगड़ा रिटर्न! फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले देख लें लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में लोग एक बड़े अमाउंट को बैंक में फिक्स कर देते हैं. जिसके ऊपर बैंक उस पर ब्याज देते हैं. ये ब्याज हर साल के हिसाब से दिया जाता है. लेकिन इसमें भी सीनियर सिटीजन को फायदा होता है, क्योंकि उनकी FD की ब्याज दरें आम लोगों से थोड़ी ज्यादा होती हैं. जिससे कि उन्हें बुढ़ापे में परेशानी का सामना ना करना पड़े.

सितंबर में करवा रहे हैं FD?
यदि आप भी वरिष्ठ नागरिक हैं और सितंबर के महीने में FD करने का मन बना रहे हैं, तो आइये आपको बताते हैं कि कौन सा बैंक आपको 8.50 प्रतिशत तक की ब्याज दर दे रहा है. सितंबर के बीच कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं जो सीनियर सिटीजन को इतना ब्याज दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दीवाली से पहले बिजली संकट, 40% पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक लगभग खत्म- सरकार

ये बैंक दे रहे 8.50% तक ब्याज
सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं जो 8.50% का ब्याज FD पर दे रहे हैं. हालांकि तीन बैंकों में ये अलग- अलग अवधि पर मिल रही है. यहां देखें इन बैंकों की लिस्ट:

बैंक अवधि ब्याज दर (प्रतिशत में)
इक्विटाज स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल 1 दिन 8.50%
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 800 दिन 8.50%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल 8.50%
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 से 3 साल 8.30%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल 1 दिन 8.30%
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 23 महीना 1 दिन 8.25%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 666 दिन 8.25%

प्राइवेट सेक्टर के बैंक कितना ब्याज दे रहे?
प्राइवेट सेक्टर के बैंक स्मॉल फाइनेंस की बजाय कम ब्याज FD पर दे रहे हैं. यहां देखें इन बैंकों की लिस्ट:

बैंक अवधि ब्याज दर (प्रतिशत में)
एक्सिस बैंक 5 साल 7.25%
बंधन बैंक 2 साल 7.95%
सिटी यूनियन बैंक 555 दिन 7.50%
CSB बैंक 18 महीने  7.35%
DBS बैंक 400 दिन 7.35%
DCB बैंक 25 महीने 8.00%
फेडरल बैंक 48 महीने 7.20%
HDFC बैंक 3 साल 1 दिन 7.10%
ICICI बैंक 3 साल 1 दिन 6.75%
IDFC फर्स्ट बैंक 500 दिन 7.35%
इंडसइंड बैंक 2-3 साल 7.75%
जम्मू एंड कश्मीर बैंक 888 दिन 7.55%
IDBI बैंक 2 साल 7.00%
कर्नाटक बैंक 555 दिन 7.40%
कोटक महिंद्रा बैंक 2 साल 7.30% 
यस बैंक 18 महीने 7.75%

सरकारी बैंकों में कितना मिल रहा ब्याज?
सरकारी बैंक आपको स्मॉल फाइनेंस और निजी बैंकों से भी कम ब्याज देता है, लेकिन इसमें आपकी FD सुरक्षित रहती है. आइये देखें लिस्ट, कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है:

बैंक अवधि ब्याज दर (प्रतिशत के हिसाब से)
बैंक ऑफ बड़ौदा 555 दिन 7.25%
बैंक ऑफ इंडिया 3 साल 7.45%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 400 दिन 7.15%
कैनरा बैंक 555 दिन 7.10%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 444 दिन 7.25%
इंडियन बैंक 555 दिन 7.15%
इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिन 7.10%
पंजाब नेशनल बैंक 444 दिन 7.10%
पंजाब एंड सिंध बैंक 666 दिन 7.35%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 5-10 साल 7.05%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 555 दिन 7.05%

ये भी पढ़ें: मुंबई और ठाणे में UPI से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! पंप मालिकों ने RBI को लिखा लेटर

बता दें कि कुछ बैंक 80 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को सामान्य वरिष्ठ नागरिक दर के ऊपर भी अतिरिक्त ब्याज देते हैं. इसलिए FD खोलने से पहले ये जरूर देखना चाहिए कि बैंक की सुपर सीनियर सिटीजन के लिए अलग दर है या नहीं. यदि आप उस एज ग्रुप में आते हैं तो उसी के हिसाब से FD करें.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment