लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ethiopia Landslide:पूर्वी अफ्रीका में भूस्खलन से 14 मौतें, कई लापता; इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही – Ethiopia Landslide Updates Tsadqane Debre Mitmaq St Mary Monastery Casualties Rescue Operation Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

क्या धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुआ हादसा?

यह हादसा त्सादकाने देब्रे मिटमाक सेंट मैरी मठ में हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र जल से शुद्धिकरण के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे। यह अनुष्ठान लंबे समय से बीमारियों से राहत और आध्यात्मिक उपचार की मान्यता से जुड़ा माना जाता है। 

कई लोग अब भी मलबे में फंसे


डायोसीज के महाप्रबंधक मेगाबे हादिस नेका तिबेब अबाबू के अनुसार, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में से 11 का अंतिम संस्कार मठ परिसर में कर दिया गया है, जबकि अन्य के शव उनके गृह नगर भेजे गए हैं। कुछ शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

राहत-बचाव अभियान जारी

गंभीर रूप से घायल लोगों को नॉर्थ शेवा प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी देब्रे बिरहान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई है।

लगातार बढ़ रही हैं ऐसी प्राकृतिक आपदाएं?

इथियोपिया में जून से सितंबर तक चलने वाले बारिश के मौसम के दौरान भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं आम हो गई हैं। जुलाई 2024 में दक्षिणी इथियोपिया में हुए भूस्खलन में कम से कम 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इसी वर्ष की शुरुआत में गामो क्षेत्र में भी ऐसे ही हादसे में 100 से अधिक लोगों की जान गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और कमजोर बुनियादी ढांचे के कारण देश में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हैवान बना बाप:मुंह से गर्दन तक खून, टूटी चारपाई, बिखरी चूड़ियां, अंतिम सांस तक जूझी बेटी; चीखों से टूटी नींद – Father Kills Daughter In Agra, Angered By Her Love Marriage

The Bonus Market Update:हरे निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट; मंगलवार को कैसी है शेयर बाजार की चाल? – Sensex Opening Bell Share Market Bse Sensex Nse Nifty Share Market News And Updates

बिहार की राजनीति में खुला नया विकल्प:बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत बड़ा उभार, क्या Nda-rjd के लिए संदेश? – Prashant Kishor Open A New Political Alternative In Bihar Bankipur Bypoll Sends Big Message To Nda And Rjd

Ind Vs Sl:जिगरी दोस्त की वजह से शुरू होगा आकिब नबी का टेस्ट सपना, पिता के एक फैसले ने किस तरह बदल दी जिंदगी? – India Tour Of Sri Lanka Auqib Nabi’s Test Dream Began With A Best Friend’s Timely Intervention Know Story

Rss:मुंबई में जेन जी और जेन अल्फा से संवाद करेंगे मोहन भागवत, विपक्ष ने खड़े किए सवाल; किसने क्या कहा? – Mohan-bhagwat-gen-z-youth-conference-rss-opposition-reaction-mumbai

आतंक के आकाओं में भरा खौफ:30 से ज्यादा आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने किया ढेर, लश्कर कमांडर ने खुद कबूला – Lashkar-e-taiba-commander-rizwan-hanif-claims-over-targeted-killings-india-denies-allegations

Leave a Comment