Highest Dividend Paying Stocks: शेयर बाजार में सिर्फ शेयरों के कैपिटल एप्रिसिएशन से ही कमाई नहीं होती, बल्कि डिविडेंड से भी अच्छा कमा सकते हैं. यहां हम आपको टॉप 5 कंपनियों के बारे में बता रहे है जो मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा डिविडेंड के रूप में शेयरधारकों को बांटते हैं.
क्या होता है डिविडेंड?
जब कोई कंपनी मुनाफा कमाती है तो उसका एक हिस्सा शेयरधारकों को देती है, इसे ही डिविडेंड कहा जाता है. डिविडेंड नकद या फिर अतिरिक्त शेयरों के रूप में दिया जा सकता है. ये निवेशकों के लिए फायदे का सौदा होता है.

1. Coal India
सरकारी कंपनी कोल इंडिया लंबे समय से अच्छे डिविडेंड के लिए जानी जाती है. ये कंपनी हर साल कई बार निवेशकों को डिविडेंड देती है.
शेयर बाजार में आज भी रौनक बरकरार, 76000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 70 अंक ऊपर
2. Indian Oil Corporation (IOC)
IOC का नाम भी डिविडेंड देने वाली टॉप की कंपनियों में शामिल है. तेल और गैस क्षेत्र की ये कंपनी नियमित रूप से शेयरधारकों को फायदे देती ही रहती है.
3. Power Grid Corporation
पावर सेक्टर की सरकारी कंपनी Power Grid Corporation अपने स्थिर कारोबार और नियमित डिविडेंड के लिए ही निवेशकों को काफी ज्यादा पंसद आता है.
4. Hindustan Zinc
हिंदुस्तान जिंक ने भी पिछले कुछ सालों में निवेशकों को जबरदस्त डिविडेंड दिया है. डिविडेंड यील्ड के मामले में ये कंपनी हमेशा ही चर्चा में रहती है.
बढ़ती महंगाई के बीच एयर इंडिया ने निकाला सस्ती उड़ान का जुगाड़, अब टिकट में करने जा रही ये बदलाव
5. ITC
एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC भी लगातार शानदार डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है. लंबे समय के निवेशकों के बीच ये काफी फेमस रही है.
निवेश से पहले रखें ध्यान-
इन सारी कंपनियों में निवेश से पहले सिर्फ डिविडेंड नहीं देखना है, कंपनी की वित्तीय स्थिति भी जांचें. जान लें कि डिविडेंड की कोई गारंटी नहीं होती और शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है. निवेश से पहले कंपनी की बुनियादी स्थिति और अपने जोखिम प्रोफाइल को जरूर समझें.

