लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 13 दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट साबित हो रही है और इसकी रफ़्तार धीमी होने का जरा भी नाम नहीं ले रही है. सिर्फ़ 11 दिनों में ही इसने अपने पहले पार्ट की कमाई को पीछे छोड़ दिया था. वहीं यह फ़िल्म अब दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. धुरंधर का पहला भाग, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ था, उसने कुल 1307.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी दूसरी फ़िल्म को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त क्रेज को देखते हुए, इसकी कमाई में बेतहाशा इजाफा होने की उम्मीद है. जानते हैं धुरंधर: द रिवेंज या धुरंधर 2 ने 13वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर डाली है?

धुरंधर 2 ने 13 दिनों में कितनी कर डाली दुनियाभर में कमाई?
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर 2 ने दुनिया भर में कुल 1435.41 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसमें भारत से फिल्म ने 1077.41 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं और और ओवरसीज में इसने 358 करोड़ कमाए हैं.  267,853 शो के ज़रिए इसका भारत में नेट कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये रहा है. वहीं वर्ल्डवाइज 15 सौ करोड़ी बनने के लिए अब इसे 65 करोड़ और कमाने होंगे. उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक फिल्म ये आंकड़ा छू लेगी. 

धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइज रैंकिंग            
अभी, ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है; इससे आगे ‘दंगल’ (2016), ‘बाहुबली 2’ (2017), और ‘पुष्पा 2’ (2024) हैं. ‘दंगल’ दुनिया भर में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी हुई है, जिसने लगभग 2,070 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसकी इस ज़बरदस्त कमाई की मुख्य वजह चीन में इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस रही थी, जहां इसने 1,300 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे नंबर पर ‘बाहुबली 2’ है जिसने दुनिया भर में लगभग 1,788 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘पुष्पा 2’ तीसरे नंबर पर है इस फिल्म ने लगभग 1,742 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘धुरंधर 2’ इन फ़िल्मों के बीच के फ़ासले को तेज़ी से कम कर रही है.

धुरंधर 2 स्टार कास्ट
धुरंधर 2 या धुरंधर: द रिवेंज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ हुई थी. इस फ़िल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, उदयबीर संधू, गौरव गेरा और राकेश बेदी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और तब से लेकर अब तक, यह अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों से तारीफ़ें बटोर रही है और उन्हें सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment