लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhurandhar 2 BO Day 7: ‘धुरंधर 2’ का 7वें दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन, हफ्ते भर में 600 करोड़ के हुई पार, उड़ा दिए ‘छावा’ के परखच्चे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस धूम मचा रही है. इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग और वीकेंड की ज़बरदस्त बढ़त के दम पर पहाड़ जैसा कलेक्शन कर बॉलीवुड की सभी फिल्मों को धो डाला है.यहां तक कि ये फिल्म वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है और बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

धुरंधर 2’ ने 7वें दिन कितनी कमाई की?
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इतिहास रच रही है. यूं कहिए कि ये बॉक्स ऑफिस की असली ‘धुरंधर’ बनकर उभरी है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म को टिकट काउंटरों पर इतनी ज़बरदस्त रिस्पान्स नहीं मिला है जैसा ‘धुरंधर 2’ को मिल रहा है इस फिल्म ने जहां तीन दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की तो वहीं हर दिन ये 50 करोड़ से ज्यादा ही कमा रही है. लगातार सात दिनों तक इतना भारी भरकम कलेक्शन अभी तक किसी फिल्म के नाम नहीं रहा. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने की राह पर है.

  • इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो 43 करोड़ पेड प्रीव्यू और 102.55 करोड़ की ओपनिंग के बाद इसने दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114 करोड़, पांचवें दिन 65 करोड़ और छठे दिन 56.60 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को 47.70 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’का 7 दिनों का कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये हो गया है.
  • जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ ने ‘छावा’ के उड़ाए परखच्चे
मंगलवार को ‘धुरंधर 2’ ने सनी देओल की गदर 2, शाहरुख खान की ‘पठान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया. पहले ही हफ्तों में इन सदाबहार हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लेना फिल्म की रफ्तार का सबूत है. बुधवार को  इसने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया और विक्की कौशल की छावा (601 करोड़ रुपये) के कुल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. अब इसका अगला टारगेट हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (627 करोड़ रुपये) के कुल कलेक्शन को पार कर लेगी. वहीं इसके बाद घरेलू कमाई के मामले में धुरंधर 2 से आगे सिर्फ एक ही बॉलीवुड फिल्म रह जाएगी और वो भी धुरंधर 2 का पहला पार्ट धुरंधर है.  दिसंबर में रिलीज हुई धुरंधर ने भारत में 895 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क सेट किए थे. 

‘धुरंधर 2’ के बारे में सब कुछ
रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी. पहली धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज़ होने के तीन महीने बाद भी सिनेमाघरों में चल रही है.

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment