लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhar Bhojshalatemple Live:भोजशाला में बदले हालात, नमाज की जगह हुई महाआरती; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष – Dhar Bhojshala Temple Live Updates No Namaz At Dhar After High Court Verdict Maha Arti Amid Mp News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

10:06 AM, 22-May-2026

Dhar: धार कलेक्टर ने जानें क्या कहा?

इस बीच धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि शहर में शांति, सौहार्द और भाईचारा बना रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनता से हमारी अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

 

10:04 AM, 22-May-2026

Bhojshala:अस्थायी जेल से साइबर मॉनिटरिंग तक, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जेल वाहन, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा है। गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें और अस्थायी जेल की व्यवस्था की गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साइबर सेल लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहकर शांति बनाए रखने की अपील की है।

09:52 AM, 22-May-2026

धार भोजशाला मंदिर: बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

धार भोजशाला मंदिर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को किसी प्रकार की तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित न हो इसके लिए प्रशासन सख्त है। ताकि कानून व्यवस्था कायम रहे। शांति बनी रहे। इसके लिए शहर में 2200 पुलिसकर्मी,  सीआरपीएफ और एसएएफ तैनात हैं। ड्रोन, सीसीटीवी और बाइक पुलिस टीम निगरानी कर रही है।

बता दें, भोजशाला की सुरक्षा को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है। शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। धार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां भी तैनात की गई हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। प्रशासन ने जुलूस-महाआरती की अनुमति से इनकार करते हुए धारा 144 लागू रखी है।

ये भी पढ़ें- Dhar Bhojshala: भोजशाला में आज महाआरती व धार की मस्जिदों में होगी नमाज, प्रशासन अलर्ट मोड पर; सुरक्षा बढ़ाई गई

09:40 AM, 22-May-2026

Dhar BhojshalaTemple Live: भोजशाला में बदले हालात, नमाज की जगह हुई महाआरती; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

धार भोजशाला मंदिर को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के फैसले के बाद देशभर में हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। वहीं, आज यह पहला मौका है, जब धार की भोजशाला में शुक्रवार को नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। सुबह महाआरती आयोजित की गई। बता दें, फैसले के ठीक एक सप्ताह पहले भोजशाला में आखिरी बार नमाज पढ़ी गई थी। हालांकि, उच्च न्यायालय के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। 21 मई को रात साढ़े आठ बजे विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है।

आज इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है। वहीं, संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन सख्त है। कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए धार प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विशेष पुलिस बल जिले में मौजूद है। आस-पास जिलों में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

8thcpc:8वें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों में संशोधन होगा या नहीं? व्यय विभाग के पास 69 लाख पेंशनरों की फाइलें – 8th Pay Commission File Of 6.9 Million Pensioners Moves To Expenditure Department

इथेनॉल से कम नहीं होगा दोपहिया वाहनों का माइलेज!:हीरो मोटोकॉर्प के सीबीओ का बड़ा बयान – Ethanol Won’t Significantly Impact Two-wheeler Mileage, Oems Improving Efficiency: Hero Motocorp Executive

न्यूजीलैंड क्रिकेट का फैसला:टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए के साथ चार दिवसीय मैच खेलेगी टीम, जानें कार्यक्रम – New Zealand Cricket Announce Four-day Match Against India A Before The Test Series Check The Schedule

कटनी जमीन सौदेबाजी केस:14 दिन से फरार निलंबित Csp नेहा पच्चीसिया, Sit के हाथ अब भी खाली; कोर्ट से राहत नहीं – Suspended Csp Neha Pachisia Absconding For 14 Days Sit Still Empty-handed; No Relief From The Court

नेपाल ने मांगा क्लाइमेट मुआवजा:चीन, अमेरिका और भारत पर लगाया त्रासदी का आरोप, कहा- संकट आप लाए, कीमत चुकाओ – Nepal Demands Climate Compensation Blames China America India For Tragedy Says You Brought Crisis Pay Price

ईस्ट जोन ने फाइनल में बनाई जगह:दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को हराया, वैभव सूर्यवंशी का दिखा दम – Central Zone Vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-final Highlights Match Results And Scorecard Updates

Leave a Comment