लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi High Court:टीवी पर एक घंटे में 12 मिनट से अधिक विज्ञापन नहीं, अदालत ने ट्राई के नियम को बरकरार रखा – No More Than 12 Minutes Of Advertisements Per Hour On Tv; High Court Upholds Trai Rule

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के उस नियम को वैध ठहराया है, जिसमें टीवी चैनलों को प्रति घंटे अधिकतम 12 मिनट विज्ञापन प्रसारित करने की अनुमति दी गई है। अदालत ने चैनलों और प्रसारण उद्योग संगठनों की याचिकाएं खारिज कर दीं।

जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस अमित महाजन की खंडपीठ ने कहा कि विज्ञापनों की अवधि तय करना ट्राई के अधिकार क्षेत्र में आता है। यह व्यवस्था दर्शकों को बेहतर देखने का अनुभव प्रदान करने और लंबे-लंबे विज्ञापन ब्रेक से राहत देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

चैनलों का तर्क था कि प्रति घंटे सख्त सीमा से उनकी कार्यक्रम योजना और विज्ञापन स्लॉट का प्रबंधन प्रभावित होता है। समाचार चैनलों ने यह भी कहा कि सदस्यता आय सीमित होने के कारण विज्ञापन उनके लिए मुख्य आय का स्रोत हैं और यह नियम उनके सांविधानिक अधिकारों (अनुच्छेद 14 और 19(1)(अ)) का उल्लंघन करता है।

हाई कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि सभी प्रकार के टीवी चैनलों पर समान नियम लागू करना भेदभाव नहीं है। यह नियम केवल विज्ञापनों के प्रसारण के तरीके को नियंत्रित करता है, कार्यक्रम या समाचार की सामग्री पर कोई रोक नहीं लगाता।

अदालत की मुख्य टिप्पणियां


  • प्रति घंटे 10 मिनट व्यावसायिक विज्ञापन और 2 मिनट सेल्फ-प्रोमोशनल कंटेंट की कुल सीमा रहेगी।

  • विज्ञापनों को पूरे घंटे में संतुलित ढंग से प्रसारित करने की व्यवस्था दर्शकों के हित में है।

  • टीवी माध्यम प्रिंट मीडिया से अलग है, क्योंकि दर्शक प्रसारण के दौरान विज्ञापनों को आसानी से स्किप नहीं कर सकते।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मानसून का कहर:दिल्ली-ncr समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, सड़कें बनीं दरिया; जनजीवन बेहाल – Monsoon: Heavy Rain-storm Alert For 18 States, Including Delhi-ncr; Roads Flooded, Normal Life Disrupted

Khamenei Funeral:अमेरिका-इस्राइल मुर्दाबाद के नारों के बीच खामनेई दफन; इमाम रजा दरगाह परिसर में अंतिम संस्कार – Khamenei To Be Buried Shortly At Imam Reza Shrine In Mashhad, Says Iranian Media

Ram Mandir:चोरी का खुलासा होने के बाद सख्ती, अब 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी – Ram Mandir: Offerings Now Monitored By 27 Additional Security Personnel And 13 New Cameras

Amarnath Yatra:दिल का दौरा पड़ने से अनंतनाग में श्रद्धालु की मौत, यात्रा के दौरान बढ़ गया था शुगर लेवल – Amarnath Yatra: Pilgrim Dies Of Heart Attack In Anantnag

Whatsapp Username Row:यूजरनेम विवाद पर व्हाट्सएप ने सरकार को भेजा जवाब, आईटी मंत्रालय कर रहा जांच – Whatsapp Username Feature It Ministry Notice Meta India Online Fraud Digital Security Telegram Signal

Aaj Ka Shabd Randhra Ravindra Bhramar Ki Kavita Meet Nahin Aae – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:रन्ध्र और रवीन्द्र भ्रमर की कविता

Leave a Comment