लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

CNG Price: आज किस शहर में सबसे सस्ते में बिक रहा है CNG? चेक करें लेटेस्ट रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CNG Prices Today on April 25: CNG की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अब रोज सफर करने वाले लोग इसके रेट को लेकर चिंता में रहने लगे हैं. कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर बजट पर पड़ता है इसलिए कीमतों की सही जानकारी होना जरूरी है.

भारत में CNG की कीमतें शहरवार लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और अलग-अलग सर्विस प्रोवाइडर्स के हिसाब से तय की जाती हैं. ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि CNG कहां से भरवाई जाए, जिससे हर महीने काफी बचत हो सकती है. 

दिल्ली में कितनी है कीमत?

मिली जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज सीएनजी की औसत कीमत 77.09 रुपये है. हालांकि, कहीं-कहीं रेट 100.90 रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है.  

नोएडा-गाजियाबाद में कितनी है CNG की कीमत? 

नोएडा और गाजियाबाद में IGL के स्टेशनों पर CNG की कीमत प्रति किलो क्रमश: 85.70 रुपये और 85.71 रुपये है. यहां पिछले कुछ दिनों से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. 

देश के बाकी हिस्सों में रेट्स

शहर CNG की कीमत
मुंबई 80.50 रुपये
अहमदाबाद  81.77 रुपये
गुरुग्राम 82.12 रुपये
दादर एवं नागर हवेली 81.16 रुपये
पुडुचेरी 74.60 रुपये

किन शहरों में महंगा है रेट?

ऊपर दी गई जानकारी से साफ है आज सबसे सस्ता CNG पुडुचेरी में बिक रहा है. वहीं, सबसे महंगा हिमाचल प्रदेश में है. यहां CNG की कीमत 124.75 रुपये प्रति किलो है. इसके बाद हैदराबाद में कीमत 97 रुपये, लखनऊ में कीमत 95.75 रुपये, चेन्नई में कीमत 91.50 रुपये और बेंगलुरु में कीमत 88.95 रुपये है.

बता दें कि सीएनजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला साल 2022 से शुरू हुआ. फिर 2023 में कुछ स्थिरता आई. 2024-25 से देश में घरेलू गैस की कमी के चलते कीमतें फिर से ऊपर-नीचे हो रही हैं. गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत का 50 परसेंट से अधिक नैचुरल गैस विदेशों से आयात करता है. ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सीधा देश में सीएनजी के रेट्स पर पड़ता है. 

ये भी पढ़ें:

LPG price in India Today: क्या है आपके शहर में आज गैस सिलेंडर की कीमत? जानें लेटेस्ट कीमत 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment