लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News :पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, Ig विकास वैभव करेंगे रिंकू हत्याकांड की फिर से जांच – Ig Vikas Vaibhav Investigate Rinku Murder Case Kasturba Gandhi Residential School Begusarai Bihar Police Patna

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार के बेगूसराय में 5 साल पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुई रिंकू कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पटना हाई कोर्ट ने ‘आदेश जारी किया है। जस्टिस संदीप कुमार की बेंच ने स्थानीय पुलिस की ढुलमुल जांच और क्लोजर रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए, इस पूरे केस का पुनः अनुसंधान करने का आदेश दिया है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की कमान बिहार के चर्चित और तेजतर्रार आई जी विकास वैभव संभालेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेजस्वी यादव ने NDA पर कसा तंज, कहा- सीएम नीतीश कुमार की मर्जी नहीं थी, थोपा गया है

पटना हाई कोर्ट ने बेगूसराय पुलिस से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुई रिंकू कुमारी मर्डर केस को छीनकर आईजी विकास वैभव के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है, क्योंकि अब उन अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है, जिन्होंने पहले इस मामले की लीपापोती की थी।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पप्पू यादव ने सिस्टम के खिलाफ उठाए सवाल, नेताओं पर भी लगाए गंभीर आरोप; कहा- एक सौ गोली मरवा दे मंजूर

अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सही और निष्पक्ष अनुसंधान, एक निष्पक्ष ट्रायल के मौलिक अधिकार का अनिवार्य हिस्सा है। कोर्ट ने माना कि बेगूसराय पुलिस की जांच में भारी अनियमितताएं थीं। परिजनों ने इसे सोची-समझी हत्या की बात कही थी, वहीं पुलिस ने बिना किसी पुख्ता आधार के इसे आत्महत्या करार देकर फाइल बंद करने की कोशिश की थी। बताया गया था कि रिंकू कुमारी का शव जिस अवस्था में मिला था, वह आत्महत्या की कहानी से मेल नहीं खाता था। शव पर धूल-मिट्टी सनी हुई थी और गर्दन में फंदा अटका था, जो किसी बड़े संघर्ष की ओर इशारा करता था।

याचिकाकर्ता तेजस्विनी कुमारी के अधिवक्ता ने कोर्ट में एक सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतिका रिंकू कुमारी ने अपने पड़ोस के दो व्यक्तियों को जमीन खरीदने के लिए 15 लाख रुपये एडवांस दिए थे। लेकिन उन लोगों ने न तो जमीन दी और न रुपए लौटाए। जब महिला रुपए की मांग करने लगी, लेकिन दोनों रुपया देने में  आनाकानी करने लगे। काफी हंगामा करने पर पंचायत की गई, जिसमें आरोपियों पर रुपया लौटाने का दबाव बनाया गया। तब आरोपियों ने 4 अप्रैल 2021 को रुपए लौटाने का वादा किया था। उसी दिन रिंकू स्कूल के लिए निकलीं, लेकिन दोपहर में उनकी संदिग्ध लाश मिली।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:अंजना के घर शेखू खान, एक मतदाता के पांच बार नाम, हिंदू मुस्लिम का एक मकान; फाइनल वोटर लिस्ट में भी गड़बड़ी – Banda Voter List Scam Same Voter Listed 5 Times Hindu Muslim Mix Up Sparks Election Controversy

इस्लामाबाद में नहीं बनी बात:शांति वार्ता रही बेनतीजा तो क्यों मिमियाने लगा पाकिस्तान? Us-ईरान से की ये मांग – Ishaq Dar On Failed Us Iran Peace Talks Islamabad Pakistan Start Whining Demands West Asia Crisis

Horrific Road Accident In Dindori, High Speed Capsule Crushes 5 People, All Dead, Accident – Dindori News

Tripura:त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच टीटीएएडीसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शुरुआती दो घंटों में 22% मतदान – Tripura Ttaadc Elections 2026: Voting Begins Amid Tight Security, 173 Candidates In Fray Updates Hindi

Women Reservation:महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की अपील, पीएम बोले- 2029 चुनाव से पहले हो क्रियान्वयन – Pm Modi Calls For Early Implementation Of Women’s Reservation Act Ahead Of Special Parliament Session

West Asia Conflict Live:अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे की बातचीत विफल, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से लौटा – West Asia Live Updates Iran Us Ceasefire Donald Trump Islamabad Talks Israel Lebanon News In Hindi

Leave a Comment