लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bankipur Vidhan Sabha:पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान – Patna Sahib Ex Mp Shatrughan Sinha In Favour Of Prashant Kishor Bankipur Vidhan Sabha Election Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में उतरने को बिहार की राजनीति का ‘बड़ा धमाका’ बताया है।

पटना के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि सबसे योग्य, दूरदर्शी, विलक्षण बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर दृष्टि से सबसे अधिक लोकप्रिय, प्रशंसित एवं चर्चित व्यक्तित्व प्रशांत किशोर ने चुनावी मैदान में उतरकर न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

जनता से प्रशांत किशोर के लिए मांगा समर्थन

उन्होंने आगे कहा कि मुझे एक “बिहारी बाबू” होने के नाते यह राजनीतिक घटनाक्रम बेहद रोचक और निश्चित रूप से विस्फोटक प्रतीत होता है। मुझे उम्मीद जताई कि आम जनता, खासकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करेगी। अंत में शत्रुघ्न सिन्हा ने “जय बिहार! जय हिंद!” लिखते हुए अपने संदेश का समापन किया।

क्या बोले जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर?


जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जीत और हार का फैसला पूरी तरह जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अगर जीत-हार हमारे हाथ में होती तो पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज को हार का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा काम ईमानदारी से जनता के सामने एक विकल्प रखना है। अब यह जनता तय करेगी कि वह हमें चुनती है या किसी अन्य दल को। प्रशांत किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी, लेकिन इसके लिए विधायक पद से इस्तीफा देना आवश्यक नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता छोड़नी पड़े। लेकिन उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार की। ऐसे में बांकीपुर का यह उपचुनाव भाजपा के नेतृत्व और उसकी नीतियों पर जनता की राय जानने का अवसर भी होगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका में हिंदुत्व पर क्या बोले मोहन भागवत?:बताया हिंदू होने का मतलब, मुस्लिमों को लेकर भी दिया बेबाक संदेश – Mohan Bhagwat On Hindutva What Does Being Hindu Mean What Message Did He Say About Muslims In America

बस्ती में भीषण सड़क हादसा:बाइक-कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल – Three Bike-borne Men Die After Ramming Into Four-wheeler In Up’s Basti; Car Driver Critical

नेपाल बाढ़ लाइव:त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275+ भारतीय लापता; चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है? – Nepal Flash Flood Live Updates Casualties Indians Return Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

पाकिस्तान:अस्पताल अग्निकांड पर शहबाज सख्त, नवजातों की मौत पर अफसरों पर गिरी गाज; किस-किस पर होगी कार्रवाई? – Pakistan Hospital Fire: 14 Newborns Killed, Pm Shehbaz Sharif Suspends 8 Officials, Orders Criminal Action

हिमाचल में कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून:चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 54 सड़कें अब भी बंद; पढ़ें ताजा अपडेट – Heavy Rain Alert Issued For Himachal Pradesh For Four Days

पीएम का ताशकंद दौरा Live:उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग – Pm Modi Uzbekistan Visit Live Update Tashkent City Prez Mirziyoyev Bilateral Talk Indian Diaspora Culture News

Leave a Comment