लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Atiq Ahmed Son Death:लिवर और फेफड़ा फटे, पसलियां टूटीं, अबान के शरीर पर मिलीं इतनी चोटें; रिपोर्ट से खुलासा – Atiq Ahmed Younger Son Abaan Death 23 Injuries Found On The Body Of Mafia Don Atiq Ahmed Son Aban

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का बृहस्पतिवार की रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 23 चोटों की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में लगी गंभीर अंदरूनी चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई।

पोस्टमार्टम में सामने आया कि तेज टक्कर के कारण अबान का लिवर और फेफड़ा फट गया, तिल्ली क्षतिग्रस्त हो गई तथा कई पसलियां टूट गईं। सिर के अंदर भी गंभीर चोट मिली। इन चोटों से हुए अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव ने उसकी जान ले ली।




Atiq Ahmed Younger Son Abaan Death 23 injuries found on the body of mafia don Atiq Ahmed son Aban

अबान अहमद का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हादसे में जान गंवाने वाले उसके साथी सोनू उर्फ शाकिर के दोनों हाथ और सिर की हड्डी भी फ्रैक्चर मिली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉ. पंकज मुसतारिया, डॉ. जिया जफर और डॉ. रजनीश यादव के पैनल ने करीब साढ़े चार घंटे तक किया। पैनल में शामिल डॉ. रजनीश यादव ने बताया कि अबान के सिर के भीतर भी गंभीर चोटें थीं।


Atiq Ahmed Younger Son Abaan Death 23 injuries found on the body of mafia don Atiq Ahmed son Aban

हादसे में क्षतिग्रस्त कार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अबान का शव उसके भाई अहजम अहमद को सौंप दिया। देर रात परिजन शव लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि अबान बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने के लिए निकला था। 


Atiq Ahmed Younger Son Abaan Death 23 injuries found on the body of mafia don Atiq Ahmed son Aban

हादसे में क्षतिग्रस्त कार
– फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार


उसके साथ क्रेटा कार में प्रयागराज के बादशाही मंडी निवासी अहजम पुत्र मोहम्मद फारूख, मोहम्मद जैद पुत्र जावेद, झलवा निवासी उरम पुत्र अरसद तथा सोनू पुत्र रज्जाक भी सवार थे। कार मोहम्मद जैद चला रहा था, जबकि अबान आगे की सीट पर बैठा था।


Atiq Ahmed Younger Son Abaan Death 23 injuries found on the body of mafia don Atiq Ahmed son Aban

अबान अहमद का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक सड़क पर बछड़ा आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अबान और सोनू उर्फ शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए थे।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बातचीत जारी रहेगी, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करेंगे’:पेजेशकियन की अमेरिका को धमकी; होर्मुज के पास दो धमाके – Us Iran Conflict Iranian President Says Tehran Favors Dialogue, But Won’t Be Forced To Surrender Iraqi Militia

Up:आटे में ‘धीमा जहर’! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील – Slow Poison In Flour Major Bust In Mainpuri As 43 Sacks Of Talcum Powder Seized, Mill Shut Down

Inflation:मौसम और युद्ध से फिर बढ़ेगी महंगाई? दुनिया में खाद्य कीमतें तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं – Global Food Prices Hit Three-year High As Weather And Wars Raise Inflation Concerns

Haryana:अब मिलेगा गरिमा के साथ मौत का भी अधिकार, दो मेडिकल बोर्ड तय करेंगे तो हटेगा लाइफ सपोर्ट – Haryana: Now, The Right To A Dignified Death; Life Support To Be Withdrawn If Two Medical Boards So Decide.

Ranchi Protest:झारखंड सरकार और आंदोलनकारियों ने की वार्ता में क्या हुआ? छात्रों, मंत्री व Bjp की प्रमुख बातें – Jharkhand Protest Ranchi Sit-in Jpsc Jssc Students Cm Hemant Soren Minister Talk Positive Bjp Cbi Probe

आज के दिन:iit दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, प्रयागराज में छात्रों बात करेंगे राहुल – 08 August 2026 Major Event

Leave a Comment