लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle Death) हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 7 दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली सिंगर को शनिवार (11 अप्रैल) को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार (12 अप्रैल) को गायिका का निधन हो गया. आइए ऐसे में आशा भोसले नेटवर्थ (Asha Bhosle Net Worth) पर एक नजर डालते हैं. 

बेहद आलीशान जिंदगी जीती थीं आशा भोसले (Asha Bhosle Net Worth)
आशा भोसले बॉलीवुड की सबसे महंगी फीमेल सिंगर्स में एक रहीं. वो बेहद आलीशान जिंदगी जीती थीं. आशा भोसले के कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक, सब कुछ क्लासी दिखता है. गायिका की कमाई उनके शानदार करियर और दशकों से दिए जा रहे लोकप्रिय हिट गानों के एल्बम से होती थी. उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है.

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

देश-विदेश में होने वाले उनके लाइव शो और म्यूजिकल टूर से उनकी मोटी कमाई होती थी. इसके अलावा उनके गाए पुराने गानों के डिजिटल स्ट्रीमिंग और रेडियो प्ले से उन्हें लगातार रॉयल्टी मिलती रहती थी.

बिजनेसवुमन भी थीं आशा भोसले
आशा भोसले सिर्फ एक कलाकार ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी थीं. उन्होंने अपने खाने के शौक को भी एक नई पहचान दी. दुबई, कुवैत और यूके सहित दुनिया के कई शहरों में उनका ‘Asha’s’ नाम से सफल रेस्टोरेंट चेन है. यह एक अंतरराष्ट्रीय डाइनिंग ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 2002 में दुबई से हुई थी. 

आशा भोसले को था लग्जरी कारों का शौक
आशा भोसले को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक था. उनके पास ऑडी जैसी कई लग्जरी गाड़ियां थीं. इसके अलावा उनके पास मोतियों और हीरों के गहनों का शानदार कलेक्शन था, जो उनकी पहचान बन गया था. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आशा भोसले की नेट वर्थ 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.

मुंबई में है आलीशान घर
आशा भोसले के पास लगभग 80-100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. बता दें कि मुंबई के पॉश इलाकों में उनके पास कई कीमती फ्लैट्स और बंगले हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. 

कल होगा गायिका का अंतिम संस्कार
बता दें कि आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है. उन्होंने कहा, ‘मेरी मां आशा भोसले का आज निधन हो गया है. कल चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.’

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

आशा भोसले के सदाबहार गानों में ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अब के बरस भेज भैया को बाबुल’ , ‘ये मेरा दिला’, ‘पिया तू अब तो आजा’ जैसे गाने शामिल हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment