लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asha Bhosle Health Updates Live: हार्ट अटैक के बाद आशा भोसले अस्तपताल में भर्ती, पोती ने कहा- चेस्ट इन्फेक्शन और कमजोरी है, इलाज हो रहा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Asha Bhosle Health Updates Live: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अचानक से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की ओर से सामने आए स्टेटमेंट में हार्ट अटैक की जानकारी दी गई है. वहीं, उनकी पोती जनाई की ओर से स्टेटमेंट जारी कर सिंगर के सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की बात कही गई है. फिलहाल, आशा भोसले ब्रीच कैंड अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में एडमिट में हैं, जहां पर उनका इलाज जारी है. 

आशा भोसले से जुड़े सभी अपडेट्स

12.15: अस्पताल जल्द शेयर करेगा आशा भोसले का हेल्थ अपडेट
आशा भोसले की हेल्थ को लेकर हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी की ओर से जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा. फिलहाल, डॉक्टर Pratit Samdani ने सिंगर के एडमिट होने की बात की पुष्टि की थी.

12.11: फैंस कर रहे आशा भोसले के लिए प्रार्थना
92 साल की आशा भोसले के अस्पताल में एडमिट होने की खबर ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया है. फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. साथ ही उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं. वहीं, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के बाहर उनके चाहने वाले और मीडिया का भी मजमा लग गया है.

12.07: ICU में भर्ती हैं आशा भोसले!
आशा भोसले को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें सांस लेने और हार्ट अटैक की समस्या के बाद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है. इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट के अनुसार, वह ICU में हैं.

12.02: मंत्री आशीष शेलार पहुंचे ब्रीच कैंडी अस्पताल
आशा भोसले के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के कल्चर मिनिस्टर आशीष शेलार ब्रीच कैंड अस्पताल पहुंचे. उन्होंने शनिवार की देर रात को अस्पताल पहुंचकर आशा भोसले की हेल्थ का अपडेट लिया. उन्होंने मंगेशकर परिवार के सदस्य से भी मुलाकात की.

10.42: ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर बढ़ी सिक्योरिटी
आशा भोसले के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. ऐसे में मीडिया से लेकर उनके चाहने वाले तक हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं और इसकी वजह से वहां पर सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है.

आशा भोसले की हेल्थ पर पोती का रिएक्शन

आशा भोसले की तबीयत पर पोती जनाई भोसले का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करके उनके सीने में इंफेक्शन की बात कही है. जनाई एक्स पर लिखती हैं, ‘मेरी दादी आशा भोसले कमजोरी और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. हम आपसे प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द सूचित करते रहेंगे.’

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने भी की पुष्टि

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर Pratit Samdani की ओर से आशा भोसल की एडमिट की पुष्टि की गई है. उनकी ओर से सामने आए स्टेटमेंट डॉक्टर ने कहा कि आशा भोसले को शनिवार 11 अप्रैल को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई में भर्ती किया गया. उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में एडमिट किया गया है, जहां पर सिंगर का ट्रीटमेंट चल रहा है.’

आशा भोसले के बारे में

बहरहाल, अगर आशा भोसले के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को हुआ था. वह भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. वह पिछले 7 दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्होंने हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं. उन्होंने 948 में ‘चुनरिया’ से करियर की शुरुआत की थी. उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2000) पद्म विभूषण (2008) से भी नवाजा जा चुका है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment