APAAR ID, explainer, One Nation One Student ID, APAAR ID, what is Apaar ID (Photo: MoE/ET Now Swadesh Digital)
हाइलाइट्स
- सरकार ने छात्रों के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है, जिसका नाम है- APAAR ID।
- इसे ‘One Nation, One Student ID’ के रूप में लॉन्च किया गया है।
- यह आईडी छात्रों को उनकी पूरी शैक्षणिक यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड एक ही जगह रखने की सुविधा देती है।

गौर करने वाली बात है कि मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अब तक (4 नवंबर 2025 तक) कुल 31.56 करोड़ अपार आई रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
एनसीईआरटी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
इसके साथ उन्होंने छात्रों को अपना APAAR ID बनाने की अपील की है, ताकि वे अपनी शिक्षा यात्रा को डिजिटल रूप से ट्रैक और प्रबंधित कर सकें।
ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर अपार आईडी है क्या, यह आधार आईडी होने के बाद भी स्टूडेंट के लिए क्यों जरूरी है, क्या उपयोगिता है और इसे कैसे बना सकते हैं…
क्या है APAAR ID?
APAAR यानी Automated Permanent Academic Account Registry एक यूनिक 12 अंकों की आईडी है, जो हर छात्र को दी जाएगी। यह आईडी उसकी पूरी शिक्षा यात्रा का स्थायी रिकॉर्ड रखेगी—फिर चाहे वह स्कूल हो, कॉलेज या स्किल डेवलपमेंट संस्थान। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू किया गया एक अहम कदम है।
संबंधित खबरें
क्यों जरूरी है APAAR ID, जब पहले से Aadhaar है?
Aadhaar नागरिक पहचान बताता है, जबकि APAAR छात्र की शैक्षणिक पहचान है। आधार कार्ड यह नहीं दिखाता कि छात्र ने कौन-कौन सी डिग्री या सर्टिफिकेट हासिल किए हैं, पर APAAR में यह सब रिकॉर्ड रहेगा। इससे कॉलेज, यूनिवर्सिटी या नौकरी के लिए आवेदन करते वक्त हर डिटेल तुरंत उपलब्ध होगी।
APAAR के फायदे
- सीखने की उपलब्धियों की पहचान: हर डिग्री, सर्टिफिकेट, पुरस्कार आदि डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे।
- लचीलापन और गतिशीलता: किसी भी शिक्षा स्तर के बीच आसानी से ट्रांजिशन किया जा सकेगा।
- एकीकृत रिकॉर्ड सिस्टम: छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए रिकॉर्ड संभालना आसान होगा।
- डिजिटल रिपॉजिटरी: सभी शैक्षणिक डेटा को सुरक्षित रूप से एक जगह स्टोर किया जाएगा।
- डेटा सुरक्षा: छात्र की जानकारी केवल उसकी सहमति से ही साझा की जाएगी।
कैसे करेगा काम APAAR?
स्कूल: छात्रों का शैक्षणिक डेटा रिकॉर्ड और अपडेट करेंगे।
कॉलेज और स्किल संस्थान: छात्रों के पिछले रिकॉर्ड देख सकेंगे और उन्हें वेरिफाई कर सकेंगे।
छात्र: अपने DigiLocker में अपनी सभी डिग्रियाँ, सर्टिफिकेट और उपलब्धियाँ देख सकेंगे।
डेटा सुरक्षा और गोपनीयता
सरकार ने स्पष्ट किया है कि APAAR में दर्ज सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। किसी भी डेटा का इस्तेमाल बिना छात्र या अभिभावक की सहमति के नहीं होगा।
संबंधित खबरें
कैसे बनवाएं APAAR ID?
स्कूल में सत्यापन: छात्र की मूल जानकारी की पुष्टि की जाएगी।
अभिभावक की सहमति: नाबालिग छात्रों के लिए पैरेंट्स की अनुमति जरूरी होगी।
प्रमाणीकरण: स्कूल प्रशासन छात्र की पहचान सत्यापित करेगा।
आईडी निर्माण: सत्यापन के बाद APAAR ID तैयार होगी और DigiLocker में जोड़ दी जाएगी।
कदम दर कदम प्रक्रिया
- अभिभावक स्कूल जाकर APAAR के बारे में जानकारी लेंगे।
- सहमति फॉर्म भरकर जमा करेंगे।
- छात्र की PEN ID के आधार पर UDISE सिस्टम में APAAR ID जेनरेट होगी।
- यह आईडी अपने-आप छात्र के DigiLocker अकाउंट में जुड़ जाएगी।
कुल मिलाकर, APAAR ID देश में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे छात्रों को न सिर्फ अपनी शैक्षणिक यात्रा को ट्रैक करना आसान होगा, बल्कि कॉलेजों और नियोक्ताओं के लिए भी यह प्रक्रिया बेहद सरल बन जाएगी। यह वास्तव में “One Nation, One Student ID” की भावना को साकार करने वाली पहल है।
संबंधित खबरें
Author
आर्टिकल की समाप्ति

