लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Allahabad High Court:क्रिकेटर यश दयाल को राहत, दुष्कर्म मामले में मुकदमे की पूरी कार्यवाही पर रोक – High Court: Relief For Cricketer Yash Dayal; Entire Trial Proceedings In Case Stayed.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले क्रिकेटर यश दयाल को बड़ी राहत दी है। उनके खिलाफ गाजियाबाद के ट्रायल कोर्ट में चल रही आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार पचोरी की एकल पीठ ने दिया है। इंदिरापुरम थाने में यश के खिलाफ एक महिला ने 2025 में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की थी। ट्रायल कोर्ट ने आरोप पत्र का संज्ञान लेकर समन आदेश जारी किया था।


यश ने हाईकोर्ट में पुलिस की चार्जशीट और ट्रायल कोर्ट के संज्ञान/समन आदेश को चुनौती दी थी। उनके अधिवक्ता ने दलील दी कि संबंध आपसी सहमति पर आधारित थे। शुरुआत में शादी का कोई वादा नहीं किया गया था। शिकायतकर्ता या किसी गवाह के बयान में शादी के आश्वासन का उल्लेख नहीं है। प्रसिद्धि मिलने के बाद धन उगाही के उद्देश्य से यह मामला दर्ज कराया गया। इससे पहले 15 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने की याचिका पर गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी थी। ब्यूरो

यश दयाल अब छत्तीसगढ़ से खेलेंगे घरेलू क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके तेज गेंदबाज यश दयाल ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का साथ छोड़ दिया है। अब वह छत्तीसगढ़ की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे। वह छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से हो रहे ट्रेनिंग कैंप से भी जुड़ गए हैं। अब उन्हें यूपी क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी मिलने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि नए अवसर की तलाश में नए राज्य का रुख किया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटा संस विवाद में नया पेच:5,000 करोड़ वाले ट्रस्ट ने कानूनी खर्च से किया किनारा, विवाद क्यों? – Tata Sons Dispute Mehli Mistry Tedt Legal Costs

सऊदी की राजधानी पर हूतियों का मिसाइल अटैक:रियाद को बनाया निशाना, अरामको पर भी हमले का दावा – Saudi Arabia Riyadh Houthi Ballistic Missile Attack

सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार:अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर, हरिद्वार में उसकी गतिविधियों की जांच शुरू – Surendra Koli Last Rites Performed, All Eyes Now On The Post-mortem Report

पंजाब:अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार – Punjab: Accused In Asi Harjit Singh’s Murder Killed In Police Encounter In Amritsar

इस्राइल में घायल फलस्तीनी को गोली मारने वाले सैनिक को माफी:10 साल बाद फिर गरमाया मामला; क्या है पूरी कहानी? – Israel Elor Azaria Pardon Palestinian Attacker Shooting

आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 20 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment