लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Adani:अमेरिकी कोर्ट से गौतम अदाणी को राहत; Sec फ्रॉड केस खारिज करने की याचिका स्वीकार, जानें पूरा मामला – Gautam Adani Gets Relief From Us Court; Sec Accepts Plea To Dismiss Fraud Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका की एक अदालत ने उद्योगपति गौतम अदाणी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उस याचिका पर सुनवाई तय करने की अनुमति दे दी है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के कथित धोखाधड़ी मामले को खारिज करने की मांग की है।

न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अडानी और उनके भतीजे सागर अदाणी की ओर से दायर प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस की मांग स्वीकार की जाती है और पक्षों को सुनवाई की तारीख तय करने का निर्देश दिया जाता है।

क्या था मामला?

यह मामला नवंबर 2024 में एसईसी और अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अडानी समूह ने भारत में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए 25 करोड़ डॉलर से अधिक की कथित रिश्वत देने की योजना बनाई और इस जानकारी को अमेरिकी निवेशकों व बैंकों से छिपाया।

हालांकि, अदाणी समूह ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसके किसी भी अधिकारी या इकाई पर अमेरिकी भ्रष्ट आचरण कानून (FCPA) के तहत आरोप तय नहीं हुए हैं और अदाणी ग्रीन एनर्जी इस मामले में पक्षकार भी नहीं है।

अदाणी पक्ष ने क्या दिया तर्क?

अदाणी और उनके वकीलों ने अदालत में दायर याचिका में कई आधारों पर केस खारिज करने की मांग की है


  • अमेरिकी अदालत का इस मामले पर अधिकार क्षेत्र नहीं बनता है।

  • कथित रिश्वतखोरी के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है।

  • निवेशकों को कोई नुकसान नहीं हुआ, बांड की पूरी राशि और ब्याज 2024 में चुका दिया गया है।

  • कथित बयान सामान्य कॉरपोरेट दावे  हैं, जिन्हें धोखाधड़ी नहीं माना जा सकता है।

वकीलों ने यह भी कहा कि 75 करोड़ डॉलर का बॉन्ड इश्यू अमेरिका के बाहर किया गया था और इसमें अमेरिकी निवेशकों की सीधी भागीदारी नहीं थी।

अमेरिकी कानून लागू नहीं होने का दावा



अदाणी पक्ष ने दलील दी कि यह मामला पूरी तरह भारत से जुड़ा है।


आरोपी, कंपनी और प्रोजेक्ट सभी भारत से संबंधित हैं।


सिक्योरिटीज अमेरिका में लिस्टेड नहीं थीं।


इसलिए अमेरिकी सिक्योरिटीज कानून लागू नहीं होते।

अब आगे क्या?

अदालत द्वारा सुनवाई तय किए जाने के बाद अब प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस में यह तय होगा कि केस को शुरुआती चरण में ही खारिज किया जा सकता है या नहीं। अगर अदालत अडानी की दलीलों से सहमत होती है, तो लंबी कानूनी प्रक्रिया और ट्रायल से बचा जा सकता है।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Exclusive:अनूप जलोटा ने आशा भोसले को किया याद, बोले- ‘92 साल की उम्र में भी और काम करना चाहती थीं’ – Asha Bhosle Passed Away Anup Jalota Exclusive Interview Talk About Legendary Singer

Marriage On Paper, Unmarried Daughter Made Bride, Father Running Around Offices – Madhya Pradesh News

नाइजीरियाई वायुसेना ने अपने ही लोगों को बनाया निशाना:200 नागरिकों की मौत, आतंकियों का पीछा कर रहे थे विमान – Nigeria Airstrike Jilli Market Yobe Borno 200 Feared Dead

चीन को सस्ते दामों में तेल बेचेगा अमेरिका?:50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी दी धमकी, समझें ट्रंप की दोहरी रणनीति – Trump China Tariff Iran Weapons Us Iran Tensions Oil Offer China Venezuela Global Trade Manpads Report

Mathura Boat Accident:अब भी लाशें उगल रही है यमुना, मौत का आंकड़ा पहुंचा 13; हादसे की एक और वजह आई सामने – Mathura Boat Accident Two More Bodies Recovered Death Toll Reaches 13 Search For Three Continues

Mi Vs Rcb:आरसीबी का आईपीएल में छठा सबसे बड़ा स्कोर, रोहित शर्मा ने हासिल की ‘विराट’ उपलब्धि; जानिए – Ipl 2026 Mi Vs Rcb: Royal Challangers Bengaluru Sixth Highest Score Rohit Sharma Complete 6000 Runs

Leave a Comment