लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इजरायली टीवी पर अगले महीने रिलीज होगा फौदा का पांचवां सीजन, हमास युद्ध से जुड़ी होगी नई कहानी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इजरायल की ग्लोबल हिट सीरिज फौदा एक बार फिर से टीवी पर अपनी वापसी करने जा रही है. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरिज का पांचवां सीजन अगले महीने इजरायल की टीवी पर रिलीज किया जाएगा. इस नए सीजन की खास बात यह है कि इसकी कहानी 7 अक्टूबर, 2023 को हमास की ओर से इजरायल में किए गए हमले की घटनाओं के दो साल बाद की परिस्थितियों पर आधारित होगी.

फौदा सीरिज के कई सदस्य इजरायली सेना में दे रहे अपनी सेवा

इजरायली टीवी सीरिज फौदा के कई किरदार इजरायल की सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सीरिज में सागी त्जूर के किरदार के जाने जाने वाले अभिनेता इदान अमेदी अपने देश में हमास के साथ चल रहे घातक संघर्ष के बीच इजरायली सुरक्षा बल (IDF) में शामिल हो गए. अमेदी ने सेना में शामिल होने के अपने फैसले और भावनाओं को साझा करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था.

यह घटना उस समय सामने आई थी जब टीवी सीरिज फौदा के ही एक अन्य स्टार लियोर रज (Lior Raz) भी एक स्वयंसेवी संगठन से जुड़कर संघर्ष के दौरान मोर्चे पर पहुंचे थे. वहीं, इदान अमेदी इजरायल के एक्टिव कॉम्बैट फोर्स में शामिल होकर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं.

इजरायली पूर्व सैनिक ने बनाई सीरिज ‘फौदा’

उल्लेखनीय है कि सीरिज के स्टार लियोर रज इजरायल के पूर्व सैनिक रह चुके हैं, जिन्होंने एवी इश्कारोफ के साथ मिलकर इजरायली टीवी सीरिज फौदा को बनाया, जो साल 2016 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. इस सीरिज में दिखाया गया है कि इजरायली रक्षा बल (IDF) और खुफिया एजेंसियां किस तरह से फिलिस्तीन और गाजा में अपने दुश्मनों को खत्म करती है.

इजरायल-हमास युद्ध में फौदा सीरिज के क्रू सदस्य की हो चुकी है मौत

वहीं, इजरायल और हमास के युद्ध के 37वें दिन इजरायली नेटफ्लिक्स शो फौदा के एक क्रू सदस्य मातन मीर की गाजा में हमास से लड़ते हुए मौत हो गई. मीर की मौत की सूचना फौदा सीरिज के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके दी गई. पोस्ट में लिखा गया, ‘हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि हमारी फौदा फैमिली मेंबर में से एक, मातन मीर की गाजा में युद्ध लड़ते हुए मौत हो गई. मातन मीर टीम के एक अहम सदस्य थे. इस क्षति के बारे में सुनने के बाद फौदा की कास्ट और क्रू मेंबर सभी दुखी हैं.’

यह भी पढ़ेंः US Iran Ceasefire: होर्मुज पर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, ईरान के साथ 2 हफ्ते और सीजफायर बढ़ाने पर बन सकती है सहमति


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment