
Bathing Tips: हम नहाते तो हर दिन हैं लेकिन फिर भी इस दौरान कुछ जरूरी चीजों को अनजाने में नजरअंदाज कर देते हैं. ये चीजें भले ही आपको सुनने में छोटी या फिर सिंपल सी लगें, लेकिन अगर आप इन्हें नहाते समय अपनी रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपकी स्किन कुछ ही दिनों में पहले से कई गुना ज्यादा खूबसूरत और ग्लोइंग बन जाती है. जब हम जल्दबाजी में नहाते हैं, तो हमारी स्किन को वह सही केयर नहीं मिल पाती है जिसके इसे जरूरत होती है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल हर उस व्यक्ति के लिए है जो अपनी स्किन को सॉफ्ट, फ्रेश और हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी हैक्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको हर दिन नहाते समय ट्राई करना चाहिए. जब आप इन्हें अपनी रूटीन में शामिल कर लेंगे, तो आपकी स्किन को फायदा भी होगा और आपकी खूबसूरती भी नेचुरल तरीके से निखर जाएगी.
नहाने से पहले ड्राई ब्रशिंग करें
अगर आप अपनी स्किन को साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं, तो आपको नहाने से पहले ड्राई ब्रशिंग टेक्नीक का इस्तेमाल करना चाहिए. यह एक जबरदस्त ब्यूटी हैक है. इसके लिए आपको एक सूखे हुए ब्रश से शरीर की अच्छे से मसाज करनी होती है. जब आप इस टेक्नीक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी स्किन में मौजूद डेड सेल्स हट जाते हैं और आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है. इसके बाद जब आप नहाते हैं तो बाकि दिनों की तुलना में आपकी स्किन ज्याद साफ और फ्रेश लगने लगती है. ड्राई ब्रशिंग की यह टेक्नीक आपकी स्किन को अंदर से डिटॉक्स करने में भी काफी मदद करता है. अगर आप इसे हर दिन नहीं कर सकते हैं तो कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार जरूर करें.
ये भी पढ़ें: पेट रहेगा हल्का और शरीर सुपर-कूल, ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें और रहें दिनभर एनर्जेटिक
गुनगुने पानी में सही क्लींजर का इस्तेमाल
आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप जिस पानी से नहाने जा रहे हैं, वह काफी ज्यादा गर्म न हो. अगर आप ऐसे पानी से नहाते हैं, तो आपकी स्किन मॉइस्चर खो देती है और ज्यादा ड्राई लगने लगती है. नहाने के लिए आपको हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा आपको अपने शरीर के लिए हमेशा ही एक माइल्ड और हाइड्रेटिंग बॉडी वॉश को ही चुनना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं, तो स्किन में मौजूद गंदगी साफ होती है स्किन में नेचुरल मॉइस्चर बरकरार भी रह जाता है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको अपने लिए एक ऐसे क्लींजर को चुनना चाहिए जिसमें एलोवेरा या फिर ग्लिसरीन मौजूद हो.
नहाने के तुरंत बाद लगाएं मॉइस्चराइजर
जब आप नहाकर निकलते हैं, तो उस समय आपकी स्किन मॉइस्चर को एब्जॉर्ब करने के लिए सबसे बेहतर तरीके से तैयार रहती है. इसलिए यह सबसे सही समय होता है एक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने के लिए. नहाने के बाद जब आप टॉवल से अपने शरीर को पोछते हैं, तो उसके ठीक बाद ही अपने शरीर और चेहरे पर एक मॉइस्चराइजर लगा लें. एक छोटा सा स्टेप स्किन में मॉइस्चर को लॉक कर देता है और आपको ड्राइनेस की प्रॉब्लम नहीं रहती है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप कोकोनट ऑयल या फिर बॉडी लोशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपकी स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग और हेल्दी बनाये रखने में मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप सिर्फ 7 दिन बिना चीनी खाए रह सकते हैं? एक छोटा सा चैलेंज बदल सकता है आपकी ओवरऑल हेल्थ
The post नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश appeared first on Prabhat Khabar.

