लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए यशस्वी जायसवाल, यहां देखें वीडियो 

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Yashasvi Jaiswal With Rumored Girlfriend: यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. मौजूदा वक्त में जायसवाल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं. टूर्नामेंट में जायसवाल सिर्फ अपनी बैटिंग को लेकर नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक वीडियो में जायसवाल एयरपोर्ट पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन (Maddie Hamilton) के साथ नजर आए. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर जायसवाल के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नजर आ रही हैं. इस वीडियो ने तेजी से फैंस का ध्यान खींचा. वीडियो में देखा जा सकता है कि जायसवाल रुककर एक फैन को टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी देते हैं. 

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो मौजूदा यानी आईपीएल के 19वें सीजन का है या फिर पुराना है. इसके अलावा इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो किस एयरपोर्ट का है. 

IPL 2026 में राजस्थान को कर रही सपोर्ट 

सीजन का 21वां मुकाबला बीते सोमवार (13 अप्रैल) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मैडी हैमिल्टन राजस्थान की जर्सी पहनकर स्टेडियम में नजर आई थीं, जिसकी उन्होंने इस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी.
IPL 2026 के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए यशस्वी जायसवाल, यहां देखें वीडियो 

कौन हैं मैडी हैमिल्टन?

कथित तौर पर मैडी हैमिल्टन यूके की रहने वाली हैं. वह एक स्टूडेंट हैं. उन्हें कई बार जायसवाल के साथ स्पॉट किया जा चुका है. 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भी मैडी हैमिल्टन स्पॉट हुई थीं. वह टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नजर आई थीं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अब तक जायसवाल या फिर मैडी की तरफ से रिश्ते पर किसी तरह की मोहर नहीं लगाई है. लेकिन दोनों का बार-बार साथ नजर आना कुछ इशारा जरूर कर रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: रातों-रात स्टार बने प्रफुल्ल हिंगे… 24 घंटे के अंदर 1 हजार से 4 लाख के करीब पहुंचा फॉलोअर्स का आंकड़ा



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment