लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:संसद के विशेष सत्र पर सियासत तेज; जंग के बीच जेलेंस्की का बड़ा दावा; उत्तर भारत में गर्मी के तेवर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि उनके रोबोट के सामने रूसी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया है।  श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। देशभर में नामित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 556 शाखाओं में पंजीकरण कराया जा सकेगा। उधर,, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि परिसीमन की जल्दबाजी वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले सभी राजनीतिक दलों और राज्यों के साथ व्यापक परामर्श किया जाए। थरूर ने कहा कि यदि प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई तो यह देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर के यमुना सिटी में होने जा रहा है। इसमें वह ‘जीवांजलि विचारों से बदलाव तक’ विषय पर संबोधित करेंगी। उधर, अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येहिएल लाइटर ने दक्षिण लेबनान में युद्ध विराम को लेकर कोई प्रतिबद्धता जताने से इनकार किया। हालांकि, वॉशिंगटन डीसी में लेबनान के राजदूत नाडा हमादेह के साथ अपनी बैठक को उन्होंने ‘शानदार दो घंटे की बातचीत’ बताया। संसद के विशेष सत्र में इस सप्ताह महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा हिंदू महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है। पुलिस अब फरार आरोपी निदा खान समेत गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों को खंगाल रही है। आईपीएल की बात करें तो नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हरा दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Trending Videos

top headline today important and big news stories of 15th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

तापमान (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : आईस्टॉक


Weather: उत्तर भारत में गर्मी ने दिखाए तेवर; पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में लू का अलर्ट

पिछले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश के बाद अब गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। राजस्थान में कई जगह तो पहले ही तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। इस सप्ताह, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने और उमस भरे मौसम रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 15th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
– फोटो : पीटीआई / एपी


Russia-Ukraine War: पहली बार सैनिकों का रोबोटों के समक्ष सरेंडर; जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन ने रचा इतिहास

रूस-यूक्रेन युद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां विज्ञान-कथाएं हकीकत बनती दिख रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुलासा किया है कि उनकी सेना के ग्राउंड रोबोटिक सिस्टम्स व ड्रोन ने मिलकर एक रूसी सैन्य ठिकाने पर कब्जा कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी सैन्य कार्रवाई में यूक्रेन का एक भी सैनिक शामिल नहीं था और दुश्मन सैनिकों को रोबोटों के आगे आत्मसमर्पण करने पर मजबूर होना पड़ा। विश्व के किसी भी युद्ध में यह ऐसी पहली घटना मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने उस स्थान का खुलासा नहीं किया, जहां इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 15th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

अमरनाथ धाम की पवित्र गुफा
– फोटो : एजेंसी


Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से, इन बैंकों की 556 शाखाओं में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से अग्रिम पंजीकरण शुरू हो जाएगा। देशभर में नामित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 556 शाखाओं में पंजीकरण कराया जा सकेगा। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेगी। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 15th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

पीएम मोदी और शशि थरूर
– फोटो : ANI


Delimitation: ‘परिसीमन से पहले दलों और राज्यों से परामर्श करें’, शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि परिसीमन की जल्दबाजी वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले सभी राजनीतिक दलों और राज्यों के साथ व्यापक परामर्श किया जाए। थरूर ने कहा कि यदि प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई तो यह देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि छोटे राज्यों को लग सकता है कि उनकी समृद्धि और मानव विकास को उनकी राजनीतिक आवाज में कमी करके दंडित किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Car Key Fob:कार की चाबी में छिपे हैं कई स्मार्ट फीचर्स! ज्यादातर लोग हैं अनजान, जबकि ये रोज आ सकते हैं काम – Car Key Fob Hidden Features You Should Know: Smart Functions Most Drivers Never Use

West Asia Tension:ईरान की दो-टूक, चाबहार पर Us का हमला ‘युद्ध अपराध’; जंग-टकराव पर Gcc और अरब लीग क्या बोले? – Iran Embassy In India Us Strike On Chabahar Clear War Crime Gcc And Arab League Statement On West Asia Tension

क्या पूर्वोत्तर बनेगा रक्षा निर्माण का गढ़?:पूर्व सेना प्रमुख ने बताई वजह, कहा-सैनिक ही करेंगे युद्ध का फैसला – Kolkata Northeast Have Huge Defence Manufacturing Potential Ex Army Chief Manoj Pande

पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्षविराम:राजौरी के बाद पुंछ में गोलीबारी कर घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने दिया जवाब – Pakistan Violates Ceasefire: After Rajouri, Infiltration Attempt Made Amidst Firing In Poonch

West Asia Tension:जॉर्डन तक पहुंची जंग की आग, ईरानी सेना के मिसाइल हमले में अमेरिकी सैनिकों की मौत – West Asia Tension Iran Us War Jordan Face Heat American Military Personnel Killed Hindi News Updates

अमेरिका से शांति समझौता खत्म?:ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की धमकी, कहा-सिखाएंगे कभी न भूलने वाला सबक – Iran Mojtaba Khamenei Warns Us Unforgettable Lessons Trump Deal Cancelled

Leave a Comment