{“_id”:”69de4c666e8f6672100098fa”,”slug”:”domestic-workers-staged-protest-for-wage-hike-in-sector-121-noida-2026-04-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Video: मजदूरों के बाद मेड्स का प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- ये लाखों कमाते हैं फिर हमारी सैलरी क्यों नहीं बढ़ाते?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कामगारों का कहना है कि पिछले कुछ साल से उनका वेतन नहीं बढ़ा है। बढ़ती महंगाई के कारण मौजूदा 3,000 रुपये में गुजारा करना कठिन है। वे अपने काम के लिए उचित भुगतान की मांग कर रही हैं।

श्रमिकों के बाद अब घरेलू सहायिकाओं ने भी वेतन बढ़ाने को लेकर किया प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक तरफ नोएडा में श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर घरेलू सहायिकाओं ने भी वेतन वृद्धि को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को सेक्टर-121 स्थित क्लेओ कंट्री में घरेलू सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। मामला इतना बढ़ गया कि सोसायटी प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। घरेलू सहायिकाओं का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और गर्भवती महिलाओं तक को नहीं छोड़ा।
