लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

8वें वेतन आयोग का गणित: लागू होने के बाद ‘टेक-होम’ सैलरी होगी दमदार, महंगाई भत्ते पर बड़ी अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

8th Pay commission: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी इस समय अपने आठवें वेतनमान की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) इनके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा. अगर ये जल्दी ही लागू होता है तो कर्मचारियों की ‘टेक-होम’ सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. यहां हम आपको इससे जुड़ा थोड़ा सा गणित समझाते हैं.

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
एक्सपर्ट्स की मानें तो, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.5 या उससे ज्यादा किया जा सकता है. फिटमेंट फैक्टर के बढ़ने का सीधा असर बेसिक सैलरी पर पड़ता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है, तो नए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ये बढ़कर करीब 25 हजार से 30 हजार रुपये तक पहुंच सकती है. इससे कुल सैलरी जो आप घर ले जाएंगे अच्छी खासी बढ़ जाएगी.

‘टेक-होम’ सैलरी का फॉर्मुला
रिवाइज्ड बेसिक पे= करें बेसिक पे*फिटमेंट फैक्टर

टेक-होम सैलरी पर असर

बेसिक सैलरी बढ़ने से महंगाई भत्ता (DA) भी बढ़ेगा.
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य भत्ते भी बढ़ेंगे.
कुल ग्रॉस सैलरी बढ़ने से इन-हैंड सैलरी ज्यादा होगी.

हालांकि, कुछ मामलों में पीएफ (PF) और अन्य कटौतियां बढ़ने से शुरुआती तौर पर टेक-होम में थोड़ा अंतर भी आ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर फायदा ज्यादा ही रहेगा.

‘टेक-होम’ सैलरी में क्या- क्या होता है शामिल?
आपकी एक महीने की सैलरी में सिर्फ बेसिक ही नहीं बल्कि और भी बहुत सारे अलाउंस शामिल होते हैं. आइये बताते हैं.

बेसिक पे: लगभग 51.5%
महंगाई भत्ता (DA): लगभग 30.9%
एचआरए (HRA): लगभग 15.4%
ट्रांसपोर्ट अलाउंस: लगभग 2.2%

बता दें कि DA शुरू में रीसेट होता है, इसलिए नए आयोग के तहत आपकी पहली पे स्लिप में बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होने पर भी बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिखेगी.

आपको बता दें कि 8वें वेतन मान की घोषणा को लेकर इस बार देरी हो गई है. जिससे कर्मचारियों के बीच काफी हलचल है. जो घोषणा मार्च के अंत तक हो जाती है, उसे अभी तक नहीं किया गया है. ऐसे में कर्मचारी वर्ग के बीच कस्मकश बनी हुई है. हालांकि उम्मीद है कि जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा…

India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Leave a Comment