लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Marriage On Paper, Unmarried Daughter Made Bride, Father Running Around Offices – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक ओर सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही इन योजनाओं की साख पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला विदिशा जिले की नटेरन तहसील के ग्राम रायखेड़ी से सामने आया है, जहां एक कुंवारी लड़की की शादी सरकारी रिकॉर्ड में पहले ही दर्ज कर दी गई।

ग्राम रायखेड़ी निवासी खुशीलाल कुशवाहा अपनी बेटी दुर्गेश का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कराने के लिए आवेदन करने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने ऑनलाइन जानकारी दर्ज करनी चाही, सिस्टम में दिखा कि उनकी बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। यह देखकर परिवार हैरान रह गया। एक ऐसी बेटी, जिसकी अब तक शादी नहीं हुई, उसे कागजों में दुल्हन बना दिया गया।

इस गंभीर गड़बड़ी के बाद पीड़ित पिता ने पंचायत स्तर से लेकर तहसील और जिला कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन हर जगह उन्हें सिर्फ टालमटोल का सामना करना पड़ा। पहले ग्राम पंचायत सचिव ने नटेरन भेजा, वहां से उन्हें विदिशा जाने की सलाह दी गई। जब जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे, तो वहां भी जिम्मेदारों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला भोपाल स्तर से ही सुधरेगा।

पढे़ं: पत्नी ने प्रेमी के हाथों पति को दिलवाई खौफनाक मौत, बेटी के सामने मारी गोली; फिर रची कहानी

पीड़ित खुशीलाल कुशवाहा का कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं है, फिर भी उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “जब अधिकारियों ने मेरी बेटी की शादी कागजों में कर ही दी है, तो अब दामाद और ससुराल भी ढूंढकर दे दें।” यह बयान उनकी पीड़ा और सिस्टम की संवेदनहीनता को साफ दर्शाता है।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, ऐसे में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना उनके लिए बड़ा सहारा थी। लेकिन इस गड़बड़ी ने उनके सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। लड़की के भाई अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनके पिता लगातार दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला। हर जगह केवल आश्वासन मिल रहा है, कार्रवाई कहीं नजर नहीं आ रही।

यह मामला केवल एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। सवाल यह भी उठता है कि जब एक कुंवारी लड़की की शादी कागजों में दर्ज हो सकती है, तो ऐसे कितने और मामले होंगे जो अब तक सामने नहीं आए हैं। सरकार की मंशा जहां जरूरतमंदों की मदद करना है, वहीं कुछ लापरवाह कर्मचारी इन योजनाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल, खुशीलाल कुशवाहा का परिवार न्याय की उम्मीद में भटकने को मजबूर है और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गाजियाबाद:नीशू आजाद ने रात में घर पर पथराव का आरोप लगाया, बालकनी में आकर गिरे पत्थर; दहशत में परिवार – Allegation Of Stone-pelting At The Home Of Cjp Activist Nishu Azad In Ghaziabad

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह:पहाड़ों की ऊंचाई से आगे सपनों की उड़ान, लेह में 326 होनहार सम्मानित – Amar Ujala Organized The Bhavishya Jyoti Award Ceremony In Leh.

एसआरसीसी में ‘दिमागी नक्सल’ पर घमासान:cjp बोली- युवाओं को उम्मीद दें, ऐसे लेबल नहीं; पीएम मोदी पर साधा निशाना – Pm Modi Dimagi Naxal Remark At Srcc Sparks Controversy, Cjp Criticises Statement

प्रयागराज :साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट – Dcp City X Handle Hacked; Suspicious Post Sparks Alarm; Profile Picture Also Changed.

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया:’पाकिस्तान ही एशिया कप जीतने का हकदार’, भारत से शर्मनाक हार के बाद बोले वहाब रियाज – Pakistan Are The Best Side In This Asia Cup To Lift The Trophy: Wahab Riaz

यूपी में पांच की मौत:दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान – Tempo Collides With Dumper In Sambhal While Trying To Avoid A Differently-abled Person Tricycle Many Died

Leave a Comment